छत्तीसगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ के रैली में गूंजा ‘जन-जन का नारा है, मतदान अधिकार हमारा है’

गीत और नुक्कड़ नाटक से किया गया मतदाता जागरूकता
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 03 अगस्त 2023

कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय से स्वामी आत्मानंद विद्यालय बिलाईगढ़ तक में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली बिलाईगढ़ के मुख्य मार्ग से होकर तहसील चौक, टिकरापारा, बस स्टैंड से होते हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय पहुंची।  एसडीएम डॉ. स्निग्धा तिवारी के नेतृत्व में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रैली के दौरान मतदाताओं के जागरूकता के लिए नारा का सामूहिक रूप से ऊर्जावान उद्घोष किया, जिनमें ‘मतदाता सूची म नाम लिखाबो, वोट देहे के अधिकार पाबो’, ‘लोकतंत्र का भाग्य विधाता, होता जागरूक मतदाता‘, ‘जन-जन का नारा है मतदान अधिकार हमारा है’ लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सबकी है जिम्मेदारी’ का नारा शामिल है। रैली के समापन अवसर पर एसडीएम और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ. स्निग्धा तिवारी ने सामूहिक शपथ दिलाई। एसडीएम ने अपने कॉलेज के विद्यार्थियों को संबोधन करते हुए कहा कि युवा देश के भविष्य होते हैं। इनका शत-प्रतिशत पंजीयन हो, ऐसा प्रयास करते हुए अपने क्षेत्र में जागरूकता का प्रसार करें और मतदान के लिए सभी को प्रेरित करें।
    शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुईंहा के विद्यार्थियों द्वारा ‘मतदान हमारा अधिकार’’ विषय पर लघु-नाटिका प्रस्तुत की गई। साथ ही साथ स्कूली छात्र-छात्राओं ‘हम भारत के मतदाता’ गीत पर नृत्य के माध्यम से मतदान की ताकत को प्रदर्शित किया गया। इस रैली और सभाकक्ष के कार्यक्रम में स्कूली और कॉलेज के छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधियों, सीईओ बिलाईगढ़ योगेश्वरी बर्मन, सीएमओ मनीष गायकवाड़, अधिकारियों-कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कर्मियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

5 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

5 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

5 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

5 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

6 hours ago