छत्तीसगढ़

सीएम बघेल ने किया नए थाना भवन व पुलिस सहायता केन्द्र का लोकार्पण

रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी स्थित निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजधानी के देवेन्द्र नगर थाना के नये भवन तथा माना थाना क्षेत्र के धरमपुरा में पुलिस सहायता केन्द्र भवन का वर्चुअल रूप से लोकार्पण किया।इनमें देवेन्द्र नगर थाना के नये भवन का निर्माण 50 लाख रूपए की लागत तथा धरमपुरा में पुलिस सहायता केन्द्र का निर्माण 18 लाख रूपए की लागत से किया गया।गौरतलब है कि राजधानी रायपुर की सुरक्षा अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए राज्य शासन द्वारा पिछले पांच वर्षों के दौरान निरंतर कदम उठाए गए हैं। इसी क्रम में आज देवेंद्रनगर थाने के नये भवन का लोकार्पण किया गया। साथ ही माना थाना क्षेत्र में धरमपुरा में पुलिस सहायता केंद्र भवन का भी उद्घाटन किया गया है।राजधानी रायपुर की सुरक्षा व्यवस्था में देवेंद्रनगर थाना ने हमेशा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है। शहर के अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्र इस थाने के अंतर्गत आते हैं। यह व्यावसायिक क्षेत्र होने के साथ-साथ आवागमन की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण क्षेत्र है। दूसरे राज्यों के लोगों का भी इस क्षेत्र में आना-जाना बना रहता है। सभी समुदाय के लोग इस क्षेत्र में निवास करते हैं। इस तरह सुरक्षा- व्यवस्था की दृष्टि से यह शहर का काफी महत्वपूर्ण क्षेत्र है। देवेंद्रनगर थाने के लिए नये भवन की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही था। अब आधुनिक सुविधाओं वाले एक व्यवस्थित थाना भवन का निर्माण पूरा हो गया है।इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, राज्य हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर शहर रतनलाल डांगी, पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

5 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

6 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

6 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

6 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

6 hours ago