अवर्गीकृत

सुबह-सुबह खाली पेट पिएं एक गिलास गुनगुना पानी

दादी-नानी के जमाने से सुबह-सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। रोज इस नियम को फॉलो करने की वजह से आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। महज कुछ हफ्तों तक हर रोज खाली पेट गुनगुना पानी पिएं और महीने भर के अंदर आपको खुद-ब-खुद अपने शरीर पर और अपनी सेहत पर पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

सुबह-सुबह गुनगुना पानी पीने की आदत आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। गुनगुना पानी पीने से आपका पेट सुबह-सुबह ही साफ होने लगेगा। कब्ज और अपच जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको भी खाली पेट गुनगुना पानी पीना शुरू कर देना चाहिए।

बूस्ट करे बॉडी का मेटाबॉलिज्म

क्या आप जानते हैं कि हर रोज सुबह गुनगुना पानी पीकर आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकते हैं? अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाकर मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो रोजना खाली पेट गुनगुना पानी पीना शुरू कर दीजिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक गुनगुना पानी पीने की आदत आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने में भी कारगर साबित हो सकती है।

इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत

अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है, तो गुनगुना पानी पीने से आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं यानी आप बार-बार बीमार पड़ने से भी बच सकते हैं। इसके अलावा गले की खराश को दूर करने के लिए भी गुनगुने पानी का सेवन किया जा सकता है। तनाव को कम करने के लिए भी सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिया जा सकता है। कुल मिलाकर गुनगुना पानी आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में मददगार साबित हो सकता है।

kgnews

Recent Posts

मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त

मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त

भोपाल मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) कानून अब विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में…

22 minutes ago
​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का 'सख्त': राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी…

1 hour ago
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन 1 करोड़ 6 लाख से अधिक बच्चों को…

2 hours ago
एक्टिंग से IPS तक का सफर! सिमाला प्रसाद बनीं निमाड़ रेंज की नई DIG, पिता रहे सांसद और मां हैं साहित्यकार

एक्टिंग से IPS तक का सफर! सिमाला प्रसाद बनीं निमाड़ रेंज की नई DIG, पिता रहे सांसद और मां हैं साहित्यकार

खरगोन  मध्य प्रदेश कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। एक…

2 hours ago
CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

खरसिया। खरसिया क्षेत्र में बरसात का मौसम शुरू होते ही अवैध रेत उत्खनन का मामला…

2 hours ago
CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव और जैव विविधता…

2 hours ago