अवर्गीकृत

सुबह-सुबह चबाएं औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी के 4 पत्ते

तुलसी के पत्तों में विटामिन सी, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तुलसी के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-माइक्रोबियल गुण भी मौजूद होते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल दवाई की तरह भी किया जा सकता है। आइए तुलसी के पत्तों को चबाने के कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।

बूस्ट करे इम्यूनिटी

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक तुलसी के पत्तों को चबाकर आप अपने इम्यून सिस्टम को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। अगर आप बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, तो आपको तुलसी के पत्तों को अपने डेली डाइट प्लान में जरूर शामिल करके देखना चाहिए। खांसी-जुकाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी तुलसी के पत्तों को चबाया जा सकता है।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

अगर आप रेगुलरली तुलसी के पत्तों को चबाते हैं, तो आप अपनी गट हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं। फाइबर रिच तुलसी के पत्ते कब्ज और गैस जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको खाली पेट तुलसी के पत्तों को चबाना चाहिए।

कंट्रोल करे ब्लड शुगर

तुलसी के पत्तों को चबाकर ब्लड शुगर लेवल पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। तुलसी के पत्तों की मदद से आपको बैड ब्रेथ की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। तुलसी के पत्ते आपकी फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। तुलसी के पत्तों में पाए जाने वाले तत्व तनाव को कम करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। कुल मिलाकर तुलसी के पत्ते आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में मददगार साबित हो सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : बलौदाबाजार में आवागमन ठप, पुल के बीच में कैप्सूल वाहन और ट्रेलर खराब …

CG : बलौदाबाजार में आवागमन ठप, पुल के बीच में कैप्सूल वाहन और ट्रेलर खराब …

बलौदाबाजार। जिले के गिधौरी स्थित शबरी पुल पर पिछले दो घंटे से लंबा जाम लगा…

19 minutes ago
CG : ग्रामीण के घर में लगी आग, नकदी कपड़े और घरेलू सामान जलकर खाक …

CG : ग्रामीण के घर में लगी आग, नकदी कपड़े और घरेलू सामान जलकर खाक …

सुकमा. जिले के जिरमपाल पंचायत के डब्बारास गांव में सोमवार शाम अग्नीकांड ने एक परिवार…

23 minutes ago
केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का मुद्दा

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का मुद्दा

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर…

26 minutes ago
CG : साय कैबिनेट से आज नकटी गांव को लेकर आ सकते है बड़े फैसले …

CG : साय कैबिनेट से आज नकटी गांव को लेकर आ सकते है बड़े फैसले …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक आज शाम 4.00…

28 minutes ago
CG : बारिश ने लिया ब्रेक, मौसम पर अपडेट जानिए …

CG : बारिश ने लिया ब्रेक, मौसम पर अपडेट जानिए …

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बुधवार से फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अधिकांश स्थानों पर…

32 minutes ago
CG : युवक ने मिर्गी से ग्रसित दोस्त की जान बचाई, बेसुध पड़ा था सड़क किनारे …

CG : युवक ने मिर्गी से ग्रसित दोस्त की जान बचाई, बेसुध पड़ा था सड़क किनारे …

धमतरी। जिला अस्पताल परिसर में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी को…

47 minutes ago