छत्तीसगढ़

सूरजपुर : कलेक्टर द्वारा अग्निशमन व्यवस्था पर ली गई समीक्षा बैठक

सूरजपुर/ 21 जुलाई 2023

कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अग्निशमन अधिकारी व चैम्बर ऑफ कॉमर्स एसोसिएशन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में आज की दुर्घटनाओं की आशंका वाले स्थानों पर अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजना पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को बुनियादी अग्नि सुरक्षा उपायों को, आशंकित स्थानों में सुनिश्चित करने के लिए कहा ताकि आकस्मिक अग्नि दुर्घटना से बचा जा सके।
      बैठक में जिला अग्निशमन विभाग द्वारा आग लगने की स्थिति में प्रभावित को क्या -क्या कदम उठाने चाहिए उस पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस अवसर पर बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा अग्निशमन विभाग से समय-समय पर घनी आबादी वाले क्षेत्र में अग्नि दुर्घटना से बचाव व उपाय के संबंध में जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित करने का भी निवेदन किया। जिस पर अग्निशमन विभाग द्वारा उक्त संबंध में आवश्यक जागरूकता कार्यक्रम एवं अग्निशमन के विभिन्न यंत्रों (फायर इक्युपमेंट) आदि की उपलब्धता एवं उसके उपयोग के हेतु कार्यक्रम करने पर सहमति दी गई। साथ ही विभाग के द्वारा चैम्बर ऑफ कामर्स के सदस्यों को अपने व्हाट्सअप ग्रुप मे जोड़ने एवं व्हाट्सअप के माध्यम से अग्नि सुरक्षा यंत्रो के उपयोग एवं कार्यक्रम की प्रचार-प्रसार करने हेतु सहमति दी गई।
       बैठक में राजेष पाण्डेय संभागीय सेनानी नगर सेना, डॉ.आर.एस. सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी,  उत्तम रजक डिप्टी कलेक्टर, संजय गुप्ता अग्निशमन अधिकारी, विजय किरण खाद्य अधिकारी, तरसीला तिग्गा जिला उद्योग अधिकारी, चैम्बर ऑफ कॉमर्स एसोसिएशन के विभिन्न सदस्य फायर आपदा से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

8 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

9 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

9 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

9 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

9 hours ago