अवर्गीकृत

सेहत के लिए वरदान गुड़

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुड़ में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन बी-6 जैसे पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि गुड़ को सुपर फूड भी कहा जाता है। सही मात्रा में और सही तरीके से गुड़ कंज्यूम कर आप अपनी सेहत को दमदार बना सकते हैं। गुड़ आपको कई बीमारियों के वार से बचाने में भी मददगार साबित हो सकता है।

सेहत के लिए वरदान

क्या आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं? अगर हां, तो गुड़ खाकर आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। कैल्शियम रिच गुड़ आपकी मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने में असरदार साबित हो सकता है। इसके अलावा गुड़ में पाए जाने वाले तमाम तत्व एनीमिया के खतरे को कम कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी गुड़ को डेली डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।

कब खाना चाहिए गुड़?

खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, रात में सोने से पहले गुड़ नहीं खाना चाहिए। वहीं, अगर आप खाना खाने के बाद गुड़ कंज्यूम करते हैं, तो आप ब्लोटिंग, गैस और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं का शिकार बनने से बच सकते हैं। गुड़ खाना आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे

सर्दियों में महसूस होने वाली थकान, कमजोरी और आलस से छुटकारा पाने के लिए गुड़ का सेवन किया जा सकता है। गुड़ खाकर आप अपनी बॉडी के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट कर सकते हैं। अगर आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को इम्प्रूव कर अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो आप हर रोज गुड़ खाना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा गुड़ आपकी बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में भी कारगर साबित हो सकता है।

kgnews

Recent Posts

CG : पशु चिकित्सा शिविर : पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में किया गया जागरूक…

CG : पशु चिकित्सा शिविर : पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में किया गया जागरूक…

कोंडागांव । उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला कोंडागांव के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु के पूर्व दूरस्थ…

3 minutes ago
CG : सड़क परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की खोज व पुनर्वास हेतु किया गया निरीक्षण…

CG : सड़क परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की खोज व पुनर्वास हेतु किया गया निरीक्षण…

सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन…

7 minutes ago
CG : मकर बंधा में जागरूकता शिविर आयोजित, बाल विवाह रोकथाम व महिला सुरक्षा पर दी गई जानकारी…

CG : मकर बंधा में जागरूकता शिविर आयोजित, बाल विवाह रोकथाम व महिला सुरक्षा पर दी गई जानकारी…

सूरजपुर । रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मकर बंधा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया…

12 minutes ago
CG : चिल्हाटी-गतौरा मार्ग पर पुल के नीचे मिला अज्ञात भ्रूण, क्षेत्र में सनसनी …

CG : चिल्हाटी-गतौरा मार्ग पर पुल के नीचे मिला अज्ञात भ्रूण, क्षेत्र में सनसनी …

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत चिल्हाटी-गतौरा मार्ग पर पुल के नीचे एक…

16 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ सहित 9 राज्यों में धूल भरी आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी …

CG : छत्तीसगढ़ सहित 9 राज्यों में धूल भरी आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी …

रायपुर/दिल्ली। देश में एक तरफ कई राज्यों में बारिश के संकेत हैं, तो दूसरी ओर…

26 minutes ago
राजनांदगांव : सरकार के 12 साल पूरे होने पर मुक्तिधाम की सफाई की…

राजनांदगांव : सरकार के 12 साल पूरे होने पर मुक्तिधाम की सफाई की…

डोंगरगांव| केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल डोंगरगांव ने प्रगति…

41 minutes ago