तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे ₹51 हजार, इस समाज का ऐलान

भोपाल   
   
समाज के जिस दंपती के यहां तीसरी संतान जन्म लेगी, उसे 51 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा और समाज के कार्यक्रमों में उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा. यह ऐलान माहेश्वरी समाज ने किया है. राजस्थान के किशनगढ़ में हुए राष्ट्रीय सम्मेलन में यह फैसला लिया गया.

अखिल भारतीय माहेश्वरी समाज के कार्यकारी सदस्य रमेश माहेश्वरी ने बताया कि सर्वे कराने पर जानकारी मिली है कि अभी समाज की आबादी घटकर 8 लाख तक आ गई है. जबकि पहले 15-16 लाख तक थी. इसलिए फैसला लेना पड़ा ताकि समाज की आबादी एक बार फिर बढ़ सके.

कार्यकारी सदस्य रमेश माहेश्वरी के मुताबिक, पहले की तुलना में अब परिवार में सिंगल चाइल्ड या ज्यादा से ज्यादा 2 बच्चों का कॉन्सेप्ट आ गया है.वहीं, आधुनिक सोच के चलते अब जब पति-पत्नी दोनों जॉब कर रहे हैं तो बड़ा परिवार चलाना संभव नहीं. यह भी समाज की आबादी घटने की एक बड़ी वजह है.

अखिल भारतीय माहेश्वरी समाज के कार्यकारी सदस्य रमेश माहेश्वरी ने बताया कि सर्वेक्षण के अनुसार, समाज की वर्तमान जनसंख्या घटकर 8 लाख रह गई है, जबकि पहले यह 15-16 लाख तक थी। इस निर्णय का उद्देश्य समाज की आबादी को फिर से बढ़ाना है। रमेश माहेश्वरी ने बताया कि तीसरा बच्चा पैदा करने वाले पति-पत्नी को सिर्फ FD ही नहीं दी जाएगी, बल्कि समाज में विशेष सम्मान दिया जाएगा। समाज के कार्यक्रमों में दीप प्रज्वलित भी कराया जाएगा और मंच पर जगह दी जाएगी।

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा की कार्य समिति के सदस्य रमेश माहेश्वरी ने कहा कि माहेश्वरी समाज उद्योग जगत से जुड़ा है। समाज सेवा के काम करता है। तीर्थ स्थलों पर धर्मशाला बनवाने सहित अनेक कार्य किए गए हैं। देशवासियों की सेवा के लिए भी समाज कार्य करता है. रमेश माहेश्वरी ने कहा कि हमने अपने सर्वे में पाया कि हमारे समाज की संख्या काफी तेजी से गिरी है. इसी को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

5 hours ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

5 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

5 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

5 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

5 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

6 hours ago