अंबागढ़ चौकी : खाद की कमी-किसानों, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

अंबागढ़ चौकी |कौड़ीकसा गांव के मोहला-मानपुर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार को सैकड़ों किसानों ने चक्काजाम किया। यह जाम सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुआ और दोपहर 12 बजे तक चला। किसान सोसायटी में खाद नहीं मिलने से नाराज थे।

राजकुमार ध्रुव और रामेंद्र गोर्य ने बताया कि सोसायटी में डीएपी, पोटाश, यूरिया, राखड़ सहित किसी भी प्रकार का खाद नहीं मिल रहा है। पंद्रह दिन से किसान सोसायटी के चक्कर काट रहे हैं। हर बार सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। इससे किसान परेशान हैं। कौड़ीकसा के अलावा अराजकुंड, भगवान टोला, देवरसुर, देवीवाडवी, नेतामटोला, नीचेकोहड़ा और पटेली गांव के किसान भी चक्काजाम में शामिल हुए। सूचना मिलते ही तहसीलदार अनुरिमा टोप्पो, टीआई अश्वनी राठौर, कृषि विभाग के एसडीओ सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंची।

अधिकारियों ने किसानों को बताया कि आज दो रैक खाद कौड़ीकसा सोसायटी पहुंचाई जा रही है। मंगलवार तक 90 मीट्रिक टन खाद और भेजा जाएगा। इस आश्वासन के बाद किसानों ने चक्काजाम खत्म किया। दो घंटे तक स्टेट हाईवे बंद रहने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। दोनों दिशाओं में दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस अवसर पर राजू मांझी, राजकुमार ध्रुव, सुजानिक निर्मलकर, मूलचंद निष्दा, चिंताराम माहला मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : बालोद में कांकेर की महिला से गैंगरेप, 3 दरिंदों की तलाश में जुटी पुलिस …

CG : बालोद में कांकेर की महिला से गैंगरेप, 3 दरिंदों की तलाश में जुटी पुलिस …

बालोद। जिले से महिला से गैंगरेप का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। बताया जा…

5 minutes ago
राजनांदगांव : समिति प्रबंधक की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम…

राजनांदगांव : समिति प्रबंधक की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम…

डोंगरगढ़ , मोहारा सेवा सहकारी समिति में दो माह पहले सामने आए करोड़ों रुपए के…

8 minutes ago
CG : 617 मलेरिया मरीज मिले, बस्तर में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट …

CG : 617 मलेरिया मरीज मिले, बस्तर में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट …

जगदलपुर. बारिश शुरू होते ही बस्तर में मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़…

10 minutes ago
राजनांदगांव : बच्चों संग शिक्षिका ने भी पहनी स्कूल ड्रेस, समानता का संदेश…

राजनांदगांव : बच्चों संग शिक्षिका ने भी पहनी स्कूल ड्रेस, समानता का संदेश…

डोंगरगांव , शासकीय प्राथमिक शाला अडाम की नवाचारी शिक्षिका ने विद्यालय में बच्चों के बीच…

19 minutes ago
राजनांदगांव : निगम कार्यालय के सामने नाली जाम है, सफाई नहीं…

राजनांदगांव : निगम कार्यालय के सामने नाली जाम है, सफाई नहीं…

राजनांदगांव | नगर निगम कार्यालय के सामने मुख्य नाली की लंबे समय से नियमित सफाई…

36 minutes ago