CG : स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़…

बलौदाबाजार।  जिले में सुहेला स्थित शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल की मान्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। यह कार्रवाई बलौदाबाजार-भाटापारा के कलेक्टर दीपक सोनी के आदेश पर गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गई। स्कूल का संचालन स्व. डीआर वर्मा स्मृति शिक्षण संस्थान, झीपन द्वारा किया जा रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शांति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुहेला में 9 जून को नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की गंभीर घटना सामने आई थी। इसके बाद उक्त संस्थान के अंतर्गत संचालित पांच स्कूलों की जांच हेतु छह सदस्यीय समिति गठित की गई थी। जांच में संसाधनों की भारी कमी और संचालन में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

तुरंत कार्रवाई के निर्देश

जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल, सुहेला की मान्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही, आरोपी शिक्षक शैलेष वर्मा के विद्यालय परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। विद्यालय के संचालक और प्राचार्य को एक सप्ताह के भीतर परिसर से अन्यत्र आवास स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, पंद्रह दिनों के भीतर न्यूनतम अहर्ता प्राप्त प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

7 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

8 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

8 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

8 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

8 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

8 hours ago