अब अंबिकापुर एयरपोर्ट के लिए 3सी लाइसेंस की पहल

रायपुर, बिलासपुर एयरपोर्ट को 3सी लाइसेंस के साथ विमान सेवा की अनुमति प्रदेश सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि है। अब राज्य सरकार अंबिकापुर के दरिमा एयरपोर्ट के लिए भी 3सी लाइसेंस लेने के प्रयास में जुट गई है। दिल्ली के दो दिवसीय प्रवास के बाद शनिवार को रायपुर लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बात कही है।

दिल्ली के दो दिवसीय प्रवास के दौरान बघेल वहां तीन केंद्रीय मंत्रियों से मिले। रायपुर एयरपोर्ट पर शनिवार की सुबह पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप पुरी के साथ भी चर्चा सार्थक रही। बिलासपुर के लिए कामर्शियल फ्लाइट की स्वीकृति मिल गई है।

इसके साथ ही रायपुर में कार्गो हब की सुविधा के लिए हमने उनसे आग्रह किया है। पुरी ने कहा कि कार्गो सेवा के लिए एक सप्ताह में अधिकारी भेजकर परीक्षण कराएंगे। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि अंबिकापुर के एयरपोर्ट को 3सी लाइसेंस के लिए कहा है। 3सी लाइसेंस के लिए जरूरी चीजों को पूरा करने के लिए कहा है, जिसे हम शीघ्र पूरा करने की कोशिश करेंगे।

सीएम ने बताया कि दरिमा एयरपोर्ट को भी 72 सीटर विमान के लायक बनाया जाएगा। सीएम ने बताया कि हैदराबाद-जगदलपुर- रायपुर के लिए चल रही सेवा को और शहरों से जोड़ने की मांग की है। जिस पर सहमति बनी है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के संबंध में सीएम बघेल ने कहा कि उन्हें राज्य की कई आवश्यकताओं और समस्याओं से रूबरू कराया गया है।

बघेल ने बताया कि गडकरी को उन्होंने राज्य सरकार की गोधन न्याय योजना के संबंध में भी जानकारी दी है। सीएम ने गडकरी से मजाकिया लहजे में कहा कि हम दो स्र्पये में गोबर खरीद रहे हैं पांच स्र्पये में कितना चाहिए बताइए सप्लाई कर देंगे। इस पर गडकरी मुस्कुरा दिए।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

6 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

6 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

6 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

6 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

7 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

7 hours ago