अभनपुर क्षेत्र में लकड़ी का अवैध परिवहन करते 2 ट्रैक्टर जब्त

नवा रायपुर अटल नगर परिक्षेत्र के अंतर्गत उप परिक्षेत्र अभनपुर में विगत दिवस अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर को जप्त कर अभनपुर डिपो में रखा गया है। जब्त की गई लकड़ी का बाजार मूल्य लगभग 50 हजार रूपए है। 

    वनमंडलाधिकारी श्री विश्वेश कुमार के निर्देशन में अभनपुर के वन विभाग के मैदानी अमले द्वारा लकड़ी चोरों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत अवैध लकड़ी परिवहन करते हुए ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 05 सी 7730 और ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 05 जी 1002 को 10 चट्टें जलाऊ लकड़ी सहित जब्त कर छत्तीसगढ़ वनोपज अभिवहन नियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। वनमंडलाधिकारी ने उप वनमंडलाधिकारी एवं परिक्षेत्र अधिकारी को विशेष टीम गठित कर वनोपज के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर कड़ाई से रोक लगाने तथा वाहनों एवं आरामीलों की नियमित रूप से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

5 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

6 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

6 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

6 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

6 hours ago