आय बढ़ाने के लिए राजस्व और खनिज विभाग को कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश

 मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खनिज संसाधन और पर्यटन विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। शासन की प्राथमिकता में शामिल इन गतिविधियों के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए कार्ययोजना बनाने और विभागीय मंत्री से अनुमोदन के पश्चात जमीनी स्तर पर इसका क्रियान्वयन करने के निर्देश विभागीय सचिवों को दिए गए है। बैठक में मुख्य रूप से विभागों की आय बढ़ाने के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने कहा गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को जमीनों का डायवर्सन, व्यवस्थापन और आबंटन की प्रकिया के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों का निपटारा और राजस्व का संग्रहण करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यवाही करने को कहा गया है।

खनिज विभाग द्वारा वर्तमान में चालू खदानों से अधिकतम उत्पादन के जरिए खनिज राजस्व में बढ़ोत्तरी करने के निर्देश दिए गए है। मुख्य सचिव ने नए खदानों की स्वीकृति और उनसे खनन की कार्यवाही प्रारंभ करने कहा है। पर्यटन विभाग द्वारा विकसित किए जा रहे राम वन गमनपथ विकास के कार्यो की समीक्षा करते हुए श्री जैन ने कहा है कि चयनित नौ स्थानों पर स्वागत द्वार और सूचना फलक लगाने का कार्य जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए। उन्होंने राम वन गमन पथ के दोनों तरफ वृक्षारोपण और पथ निर्माण का कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए है। चयनित नौ स्थानों के सौन्दर्यीकरण और इन स्थानों पर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का संचालन वर्ष भर सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए है। बैठक में राजस्व विभाग की सचिव सुश्री रीता शांडिल्य और खनिज एवं पर्यटन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. उपस्थित थे। 

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

5 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

5 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

6 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

6 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

6 hours ago