छत्तीसगढ़

उत्तर बस्तर कांकेर : रीपा में युवाओं को रोजगार के अवसर

उत्तर बस्तर कांकेर, 07 जून 2023

महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क
महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शासन की मंशानुसार जिले के 14 गौठानों में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) के तहत महिलाओं, युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किया जा रहा है। रीपा अन्तर्गत विभिन्न उद्यम स्थापित किये जा रहे है, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों, बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। स्वयं का व्यवसाय शुरू करने अथवा लद्यु उद्यम स्थापित करने के इच्छुक युवाओं उद्यमियों को रीपा में आधारभूत सुविधाएं प्रदान की जा रही है, जिससे वे सरलता से अपना व्यवसाय शुरू कर सके। इसके अतिरिक्त व्यवसाय करने के लिए इच्छुक ग्रामीणों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, वित्तीय सहायता एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। रीपा में निःशुल्क वाई-फाई इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हे। जिसमें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं एवं युवतियों के साथ ही उद्यमी महत्वपूर्ण जानकारी इंटरनेट के माध्यम से ले सकेगें।
जिले के इच्छुक युवक, युवती यदि रीपा में लघु उद्योग प्रारंभ करना चाहते है तो वे संबंधित क्षेत्र के जनपद पंचायत अथवा जिला पंचायत कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।

kgnews

Recent Posts

CG : रायगढ़ रेलवे स्टेशन और ट्रेन में चोरी, GRP ने जांच शुरू की …

CG : रायगढ़ रेलवे स्टेशन और ट्रेन में चोरी, GRP ने जांच शुरू की …

रायगढ़। रायगढ़ रेलवे स्टेशन और एक एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी के दो अलग-अलग मामले सामने…

3 minutes ago
CG : नगर सैनिक गिरफ्तार, गांजा तस्करों का करता था मदद …

CG : नगर सैनिक गिरफ्तार, गांजा तस्करों का करता था मदद …

धमतरी। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त, सुनियोजित एवं प्रभावी…

14 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे, 2 की मौत …

CG : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे, 2 की मौत …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार का…

18 minutes ago
CG : डंगनिया 10 लाख की लूट मामले में रायपुर पुलिस को मिली सफलता …

CG : डंगनिया 10 लाख की लूट मामले में रायपुर पुलिस को मिली सफलता …

रायपुर। शनिवार को डंगनिया में हुई 10 लाख नगद लूट का पुलिस ने खुलासा कर…

29 minutes ago
सिंहस्थ : 2028 के लिए 17 नए विकास कार्यों को मिली मंजूरी

सिंहस्थ : 2028 के लिए 17 नए विकास कार्यों को मिली मंजूरी

सिंहस्थ : 2028 के लिए 17 नए विकास कार्यों को मिली मंजूरी सिंहस्थ के लिए…

46 minutes ago
CG : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से लटोरी तहसील में स्थापित हुआ वाटर फिल्टर …

CG : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से लटोरी तहसील में स्थापित हुआ वाटर फिल्टर …

आमजन को मिलेगी शुद्ध पेयजल सुविधा  रायपुर : प्रदेश में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं…

50 minutes ago