छत्तीसगढ़

CG : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे, 2 की मौत …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार का दिन सड़क हादसों से भरा रहा. अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं. पहली घटना अम्बिकापुर-रायपुर नेशनल हाइवे पर हुई, जिसमें एक कार ट्रक में जा घुसी. दूसरा हादसा गरियाबंद जिले से सामने आया. यहां आबकारी विभाग के सरकारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई. वहीं ईंटों से लदी ट्रैक्टर सड़क पर गढ्ढे में फंसकर पलट गई. हादसे में ईंटों के ढेर में दो लोग दब गए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार और बुधवार की दमियानी रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हादसा में कार सवार की मौत हो गई, जबकि चालाक मौके से फरार हो गया है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. हाइवे पर दुर्घटना के कारण कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित हुआ. जानकारी के अनुसार, घटना मणिपुर थाना इलाके के भिट्ठीकलां के पास की है. सफेद रंग की स्विफ्ट कार (CG 04 QS 4079) में 2 लोग सवार थे. वह मंगलवार देर रात को अंबिकापुर से रायपुर के लिए रवाना हुए थे. इसी बीच अंबिकापुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर भिट्ठीकलां के पास उनकी कार सड़क पर खड़ी ट्रक से टकरा गई.

कार के ऊपर का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. मंगलवार की रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच यह घटना हुई है. ग्रामीणों में जोरदार टक्कर की आवाज से हड़कंप मच गया और वह मौके पर पहुंच गई. पुलिस सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद पैसेंजर सीट पर फंसा युवक बुरी तरह से घायल हो गया था. अस्पताल लेकर जाने के दौरान रास्ते में ही उनसे दम तोड़ दिया. शव को कब्जे से में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वहीं कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने ट्रक और कार चालक की तलाश में जुट गई है. वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. इस हादसे ने एक बार फिर यातायात सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

kgnews

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

9 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

9 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

10 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

10 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

10 hours ago