एक फरवरी से राजधानी का प्रयास कोविड केयर सेंटर होगा बंद, अब लालपुर में शिफ्ट होंगे मरीज

रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी स्थित प्रयास कोविड केयर सेंटर एक फरवरी से बंद किया जा रहा है। यहां भर्ती मरीजों को लालपुर कोविड सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा। अब राजधानी में आंबेडकर अस्पताल, एम्स और लालपुर सेंटर में ही कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाएगा। बता दें कि बिना लक्षण व कम लक्षण वाले मरीजों के लिए प्रयास कोविड केयर सेंटर में 400 बिस्तरों की व्यवस्था है। यहां पर पांच महीने में 740 मरीज भर्ती हो चुके हैं। इसमें से 725 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं 15 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मरीजों की देखरेख और इलाज के लिए 10 चिकित्सा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रयास सेंटर के प्रभारी नरेश साहू ने बताया कि 150 दिनों के अपने कार्य के दौरान बिना छुट्टी लिए लगातार काम किया। कोरोना मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, काउंसिलिंग करने में पूरी टीम का सहयोग रहा है। इसके चलते यहां से शत-प्रतिशत मरीज स्वस्थ होकर लौट पाए हैं।

लालपुर में क्रिटिकल केयर की सुविधा

संक्रमितों की संख्या कम होने की वजह से सेंटर खाली रहता है। ऐसी स्थिति में जिला स्वास्थ्य विभाग ने प्रयास सेंटर को बंद करने का फैसला लिया है। एक फरवरी से सेंटर को लालपुर में शिफ्ट कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक लालपुर कोविड सेंटर में कोरोना मरीजों के लिए 100 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। सभी में आक्सीजन समेत क्रिटिकल केयर की सुविधाएं उपलब्ध है। यहां पर 900 से अधिक संक्रमित मरीजों को स्वस्थ कर डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में सेंटर में 24 मरीजों का इलाज चल रहा है।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

6 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

7 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

7 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

8 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

8 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

8 hours ago