जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज जिला अस्पताल बालोद के एनआरसी में भर्ती दस माह के काव्य साहू को पोलियों की दो बूंद पिलाकर किया। जिला अस्पताल में ही आंगनबाड़ी केन्द्र के 39 बच्चों को भी पोलियो की दवा पिलायी गई। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.के.सोनी ने बताया कि जिले में शून्य से पॉच वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जा रही है। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान तीन दिवसों में सम्पन्न होगा। प्रथम दिवस में बूथ के माध्यम से बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जाएगी। द्वितीय एवं तृतीय दिवस को घर-घर जाकर छुटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जाएगी। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. एस.एस.देवदास, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. रात्रे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. भूमिका वर्मा सहित अस्पताल स्टॉफ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भोपाल सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
रायपुर छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…
रायपुर ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…
रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…
रायपुर छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…