छत्तीसगढ़

कवर्धा : छत्तीसगढ़ की जनता के भरोसे से ही सभी कार्य पूरे हुए : टी.एस. सिंहदेव

उपमुख्यमंत्री तथा कवर्धा जिले के प्रभारी मंत्री  टी.एस. सिंहदेव और राज्य शासन के वन, परिवहन, आवास,पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक  मोहम्मद अकबर रणवीरपुर में आयोजित भरोसे का किसान सम्मेलन में शामिल हुए।

उपमुख्यमंत्री  सिहदेव प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कबीरधाम जिले के ग्राम रणवीरपुर पहुँचे जहां नागरिकों ने गर्म जोशी के साथ बीरनमाला से स्वागत किया। भरोसे का किसान सम्मेलन कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर की गई।

सम्मेलन में पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  थानेश्वर साहू, क्रेडा सदस्य  कन्हैया अग्रवाल,  अर्जुन तिवारी उपस्थित थे। भरोसे के किसान सम्मेलन में कवर्धा, पंडरिया, साजा विधानसभा क्षेत्र के किसान, ग्रामीणजन हजारों की संख्या में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री  सिहदेव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार लगातार नागरिकों के हित में कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ की जनता के भरोसे से ही सभी कार्य पूरे हुए है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर सभी वर्गों के लिए योजनाएं बनाकर लाभ पहुंचाया जा रहा है।

सरकार बनने के पहले घोषणा पत्र में जो वायदा किया था उसे पूरा ईमानदारी के साथ किया है। उन्होंने कहा कि पहले छत्तीसगढ़ का बजट 60 हजार करोड़ था जो आज बढ़कर 120 हजार करोड़ रुपया हो गया है। बजट का दुगुना होना मतलब जनता के लिए उतना कार्य करना है। आने वाले समय में इससे और अधिक विकास कार्य किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री सिहदेव ने कहा कि सरकार ने अपना वायदा को निभाते हुए धान की खरीदी 2500 रुपए में किया है। आने वाले समय में 2800 रुपए से अधिक मूल्य में धान की खरीदी की जाएगी।

धान के समर्थन मूल्य के अतिरिक्त 9000 रुपए प्रति एकड़ राजीव गांधी न्याय योजना के तहत दिया जा रहा है। पूरे देश में सर्वाधिक मूल्य में धान की खरीदी की जा रही है। वही गन्ना भी सर्वाधिक मूल्य में खरीदी किया जा रहा रहा है। तेंदूपत्ता का मुख्य 4000 प्रति मानक बोरा सर्वाधिक छत्तीसगढ़ राज्य में ही है।

प्रदेश में सभी वर्गों के लिए राशन कार्ड बनाए गए है। इसके आधार पर छत्तीसगढ़ सरकार ने इलाज का हक दिया है। 60 लाख परिवार को 5 लाख रुपए खूबचंद बघेल योजना के अंतर्गत इलाज दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के अंतर्गत 20 लाख से राशि बढ़ाकर 25 लाख रुपए किया गया है।

केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि प्रदेश सहित क्षेत्र में भरोसे का कार्य हुआ है, इस कारण भरोसे का किसान सम्मेलन आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के आने के बाद किसानों के खाते में सीधा पैसा डाला गया है। जिससे किसानों की स्थित मजबूत हुई है। छत्तीसगढ़ सरकार देश की पहली सरकार है राज्य के भूमिहीन श्रमिको को 7 हजार रुपए देकर उसे आत्म संभल बनाया जा रहा है। हर परिवार का राशन कार्ड बनाया जा रहा है, चाहे वो गरीबी रेखा से नीचे हो या ऊपर हो।

परिवार में सदस्य संख्या बढ़ने पर कार्ड को तोड़कर एक और नया कार्ड बना दिया जा रहा है। प्रदेश में 74 लाख से अधिक राशन कार्ड है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में 16 प्रकार की लघुवनोपाज की खरीदी समर्थन मूल्य में किया जा रहा लेकिन छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक 65 प्रकार के लघुवनोपज की खरीदी समर्थन मूल्य में की जा रही है। इसके लिए 9 पुरस्कार केंद्र से मिला है। इस दौरान उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी और सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया।

पंडरिया विधायक  ममता चंद्राकर ने कहा कि नई सरकार आने के बाद ऋण माफी, बिजली बिल हॉप योजना, समर्थन मूल्य में धान खरीदी किया है। जिससे किसान को उसके मेहनत का फल मिला है।

किसानों की सुविधा के लिए जन आकांक्षाओं के मांग के अनुरूप नए धान खरीदी केंद्र खोला गया है। जिले में सड़क, महाविद्यालय, आत्मानंद स्कूल की घोषणा के बाद पूरा किया गया है।

जिले में लगातार विकास हो रहा है। इस अवसर पर नीलकंठ चंद्रवंशी,  लालजी चंद्रवंशी, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष  नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष  चोवा साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  सीमा अगम अनंत, जिला पंचायत सदस्य  तुकाराम चंद्रवंशी,  राजेश शुक्ला,  लाल बहादुर चंद्रवंशी सहित हजारों की संख्या मे जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और किसान उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की पहचान, इसे बनाकर रखें – अरुण साव

CG : ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की पहचान, इसे बनाकर रखें – अरुण साव

उप मुख्यमंत्री कर्मा महोत्सव में हुए शामिल, तैलीय सदन का किया लोकार्पण रायपुर. उप मुख्यमंत्री…

8 minutes ago
CG : सुई-धागे से बदली तकदीर : विशाखा मंडल बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

CG : सुई-धागे से बदली तकदीर : विशाखा मंडल बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

स्व सहायता समूह से मिला संबल, हुनर बना रोजगार और पहचान रायपुर , कभी परिवार…

13 minutes ago
CG : बलरामपुर में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

CG : बलरामपुर में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

अवैध उत्खनन मार्ग ध्वस्त, दो वाहन जब्त रायपुर , बलरामपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन…

17 minutes ago
बिलासपुर से बेंगलुरु जाना हुआ आसान, यात्रियों के लिए चलेगी वन-वे समर स्पेशल ट्रेन

बिलासपुर से बेंगलुरु जाना हुआ आसान, यात्रियों के लिए चलेगी वन-वे समर स्पेशल ट्रेन

रायपुर. ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों को राहत देने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे…

27 minutes ago
राजनांदगांव : दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के बच्चों की नैसर्गिक क्षमता, प्रतिभा एवं आत्मविश्वास हो रहा अभिव्यक्त : डॉ. रमन सिंह…

राजनांदगांव : दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के बच्चों की नैसर्गिक क्षमता, प्रतिभा एवं आत्मविश्वास हो रहा अभिव्यक्त : डॉ. रमन सिंह…

लक्ष्य बनाकर चलें और मेहनत एवं लगन से करें पढ़ाई राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…

30 minutes ago
राजनांदगांव : कम बारिश में भी धान की अच्छी फसल का मंत्र…

राजनांदगांव : कम बारिश में भी धान की अच्छी फसल का मंत्र…

कतार बोनी और नैनो डीएपी राजनांदगांव । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी अद्यतन दीर्घावधि…

36 minutes ago