CG : बलरामपुर में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अवैध उत्खनन मार्ग ध्वस्त, दो वाहन जब्त
रायपुर ,


बलरामपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।
कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने वाड्रफनगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अवैध उत्खनन के लिए उपयोग किए जा रहे मार्ग को अवरुद्ध कर दिया तथा अवैध परिवहन में संलिप्त दो वाहनों को जब्त किया।
खनिज अधिकारी राहुल गुलाटी के नेतृत्व में ग्राम कैलाशपुर स्थित मोरन नदी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध खनन के लिए बनाए गए मार्गों को ग्रामीणों की मौजूदगी में विभिन्न स्थानों पर बंद कर नष्ट कराया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य खनिज संसाधनों के अवैध दोहन पर प्रभावी रोक लगाना और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करना है।
अभियान के दौरान रेत एवं पत्थर का अवैध परिवहन करते पाए गए दो ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों को पुलिस चौकी वाड्रफनगर एवं थाना बसंतपुर की अभिरक्षा में रखा गया है। संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बलरामपुर जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
बालोद । जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है,…
दुर्ग । गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ…
बिलासपुर । न्यायधानी बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना…
भिलाईनगर । आर्मी में पदस्थ सगे भाई के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को प्रस्तुत कर…
बिलासपुर । जिले से गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली एक…
रायपुर. कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष चयन को लेकर दिए गए पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव…