छत्तीसगढ़

कांकेर : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदाय किया जाना है। आदिवासी विकास विभाग में संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, उनके लिए शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के लिए आवेदन पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाइट http://postmatric-scholarship.cg.nic.in  पर ऑनलाईन माध्यम से किया जा रहा है।

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन हेतु अंतिम तिथि (नवीन एवं नवीनीकरण) 30 दिसम्बर, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 15 दिसम्बर 2023 से 20 जनवरी 2024 और सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2023 से 24 जनवरी 2024 तक निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि उक्त निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2023-24 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।

ड्राफ्ट प्रपोजल अथवा  सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे।

kgnews

Recent Posts

CG : आज सीएम विष्णु देव साय रमन सिंह से मुलाकात करेंगे …

CG : आज सीएम विष्णु देव साय रमन सिंह से मुलाकात करेंगे …

रायपुर: सीएम विष्णु देव साय आज पूर्वाह्न स्पीकर रमन सिंह से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात…

26 minutes ago
ICMR Report: कोरोना के बाद बदली लोगों की लाइफस्टाइल, नींद की गोलियों की बिक्री में बड़ा उछाल

ICMR Report: कोरोना के बाद बदली लोगों की लाइफस्टाइल, नींद की गोलियों की बिक्री में बड़ा उछाल

जबलपुर   भागदौड़ और तनावभरी जीवनशैली के बीच पर्याप्त नींद न लेना लोगों की सेहत के…

37 minutes ago
MP Traffic: Google Maps के डेटा से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, 6 शहरों में बनेंगे एलिवेटेड कॉरिडोर

MP Traffic: Google Maps के डेटा से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, 6 शहरों में बनेंगे एलिवेटेड कॉरिडोर

भोपाल  प्रदेश के बड़े शहरों के भीतर ट्रैफिक के दवाब को कम करने के लिए…

59 minutes ago
इंदौर के ग्रीन बॉन्ड मॉडल पर चलेगा रायपुर, ₹100 करोड़ जुटाने की तैयारी शुरू

इंदौर के ग्रीन बॉन्ड मॉडल पर चलेगा रायपुर, ₹100 करोड़ जुटाने की तैयारी शुरू

 इंदौर  देश में ग्रीन बांड के जरिए शहरी विकास के लिए पूंजी जुटाने का सफल…

1 hour ago
उमरिया की बहू प्रियंका सिंह मसराम ने MPPSC में रचा इतिहास, हिंदी की असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं

उमरिया की बहू प्रियंका सिंह मसराम ने MPPSC में रचा इतिहास, हिंदी की असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं

उमरिया  जब हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति ईमानदारी हो, तो बंदिशें और संसाधन…

1 hour ago