राजनीति का अनोखा नजारा देखने को मिला, कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप खटीक और भाजपा प्रत्याशी उमादेवी खटीक एक दूसरे का मुंह मीठा कराते दिखे

दमोह
दमोह जिले की हटा विधानसभा के भाजपा और कांग्रेस के विधायक पद के उम्मीदवारों की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दोनों एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करा रहे हैं। फोटो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि वर्षों बाद सद्भाव की राजनीति का नजारा देखने मिला है।

बता दें हटा विधानसभा के हिंडोरिया में नेमा समाज के द्वारा भोंडला बाबा की जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें सभी समाज के लोगों के अलावा हटा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप खटीक और भाजपा प्रत्याशी उमादेवी खटीक भी शामिल हुई थी और इसी दौरान दोनों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया, तभी यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों ने लिखा कि हटा में वर्षों बाद राजनीति में यह सदभावना द्रष्टव्य हुई है। जीतेगा तो कोई एक ही, लेकिन एक दूसरे के प्रति सद्भाव बना रहे तो पक्ष और विपक्ष की राजनीति अवाध गति से चलेगी। विकास कार्य भी होंगे और जरूरत पड़ने पर स्वस्थ विरोध भी होगा। दोनों उम्मीदवारों को बहुत शुभकामनाएं।

इसके अलावा अन्य लोगों ने लिखा कि एक अच्छी राजनीति की यही पहचान है वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं हो सकता। इस विधानसभा चुनाव में हटा में त्रिकोणीय मुकाबला है। क्योंकि कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भगवानदास चौधरी ने बीएसपी के टिकिट पर चुनाव लड़ा है। अब 3 दिसंबर को पता चलेगा कि जनता ने किसे अपना आशीर्वाद दिया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

6 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

6 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

7 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

8 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

8 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

8 hours ago