कांकेर छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी है। नक्सलियों की इस वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि नक्सली ग्रामीणों को चार दिनों पहले घर से उठाकर ले गए थे। जिसके बाद आज सभी की हत्या कर दी गई। घटना छोटेबेठिया थाना क्षेत्र की हैमिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में चार दिनों पहले ग्रामीणों को घर से उठाकर ले गए थे, जिसके बाद आज नारायणपुर सीमा क्षेत्र और गढ़चिरौली (एमएच) जिले के ट्राइजंक्शन के पास तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी और मुरखोंडी गांव के पास शव फेंक दिया। सभी मृतक निवासी मोरखंडी, तह- पखांजूर का होना बताया जा रहा है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं बड़ी संख्या में मोरखंडी के ग्रामीण ट्रेक्टर में शव को लेकर छोटेबेठिया थाना पहुंचे है। ग्राम मोरखंडी छोटे बेटिया जिला कांकेर से महज लगभग 13 किलोमीटर दूर में स्थित है।
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…