छत्तीसगढ़

कांकेर : प्रधानमंत्री के दौरे के पहले नक्सलियों ने की तीन ग्रामीणों की हत्या, 4 दिन पहले किया था अगवा

कांकेर छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी है। नक्सलियों की इस वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि नक्सली ग्रामीणों को चार दिनों पहले घर से उठाकर ले गए थे। जिसके बाद आज सभी की हत्या कर दी गई। घटना छोटेबेठिया थाना क्षेत्र की हैमिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में चार दिनों पहले ग्रामीणों को घर से उठाकर ले गए थे, जिसके बाद आज नारायणपुर सीमा क्षेत्र और गढ़चिरौली (एमएच) जिले के ट्राइजंक्शन के पास तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी और मुरखोंडी गांव के पास शव फेंक दिया। सभी मृतक निवासी मोरखंडी, तह- पखांजूर का होना बताया जा रहा है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं बड़ी संख्या में मोरखंडी के ग्रामीण ट्रेक्टर में शव को लेकर छोटेबेठिया थाना पहुंचे है। ग्राम मोरखंडी छोटे बेटिया जिला कांकेर से महज लगभग 13 किलोमीटर दूर में स्थित है।

kgnews

Recent Posts

CG : रायगढ़ में सड़क हादसे, दो की मौत …

CG : रायगढ़ में सड़क हादसे, दो की मौत …

रायगढ़। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। एक मामले…

22 minutes ago
इंदौर में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पहचान छिपाने के दावे के बीच आरोपी गिरफ्तार; सिलीगुड़ी से MP पहुंची पीड़िता

इंदौर में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पहचान छिपाने के दावे के बीच आरोपी गिरफ्तार; सिलीगुड़ी से MP पहुंची पीड़िता

 इंदौर  धार्मिक पहचान छुपाकर गायिका के साथ दुष्कर्म करने वाले मुस्लिम युवक को बाणगंगा पुलिस…

29 minutes ago
CG : किसानों के लिए बड़ी राहत : अब खरीफ सीजन में पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

CG : किसानों के लिए बड़ी राहत : अब खरीफ सीजन में पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

रायपुर : खरीफ सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के…

35 minutes ago
CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

रायपुर : हर गली पक्की बने, कहीं जलभराव न हो और कोरबा एक सुव्यवस्थित एवं…

39 minutes ago
इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति से अलग रह रही गर्भवती महिला को गर्भपात की अनुमति

इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति से अलग रह रही गर्भवती महिला को गर्भपात की अनुमति

इंदौर  इंदौर हाई कोर्ट ने एक महिला को गर्भपात कराने की अनुमति दे दी है.…

39 minutes ago
CG : बंदूक छोड़ी, सम्मान पाया : आत्मसमर्पण के बाद कमलू राम नुरेटी का पक्का आशियाना हुआ साकार …

CG : बंदूक छोड़ी, सम्मान पाया : आत्मसमर्पण के बाद कमलू राम नुरेटी का पक्का आशियाना हुआ साकार …

रायपुर : हिंसा की राह छोड़ जब कोई मुख्यधारा में लौटता है, तो न सिर्फ…

43 minutes ago