कालेजों में आज शाम पांच बजे तक जमा होगी उत्तरपुस्तिका, वरना अनुपस्थित, जानें क्यों

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पूरक और विशेष परीक्षा समाप्त होने के बाद कालेजों में उत्तरपुस्तिका जमा करने शनिवार शाम पांच बजे तक अंतिम दिन है। रजिस्टर्ड डाक से भेजे गए उत्तरपुस्तिकाएं अभीाकालेजों में अभी नहीं पहुंची है। विलंब होने की स्थिति में यदि कोई समस्या आती है तो परीक्षार्थियों को पोस्ट किए गए उत्तरपुस्तिका की पावती दिखानी होगी। अन्यथा अनुपस्थित माना जाएगा।बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, कोरबा और रायगढ़ जिले के सभी कालेजों में आठ एवं नौ फरवरी को पूरक एवं विशेष परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस दौरान 10 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने अपने घर से पर्चा हल किया। कुल 12 हजार 458 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। हालांकी परीक्षा विभाग ने अभी तक उपस्थिति को लेकर विस्तृत आंकडा जारी नहीं किया है। पर्चा लिखने के बाद कालेजों में उत्तरपुस्तिका जमा करने 13 फरवरी की शाम पांच बजे तक मोहलत दिया गया है।

इसके बाद जमा करने पर अनुपस्थित माना जाएगा। परीक्षा विभाग ने उत्तरपुस्तिका जमा करने दो विकल्प दिया है। परीक्षा केंद्र (कालेज) या रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट का सहारा ले सकते हैं। अधिकांश परीक्षार्थियों ने परीक्षा के तुरंत बाद डाक से पोस्ट कर दिया। लेकिन अभी तक कालेजों में उत्तरपुस्तिका पहुंचने का सिलसिला शुरू नहीं हुआ है।

नकल प्रकरण होगा दर्ज

परीक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थिति में छात्रों की राइटिंग जांच किया सकता है। यदि मिलान नहीं हुआ तो इसे नकल प्रकरण माना जाएगा। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी परीक्षाओं में यह नियम लागू किया गया था। रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट करते वक्त पावती रखना अत्यंत आवश्यक है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर छात्र सीधे प्राचार्य या परीक्षा विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

वर्जन

परीक्षा समाप्त होने के बाद अब उत्तरपुस्तिका एकत्र करने का काम प्रारंभ है। परीक्षार्थियों को आज शाम पांच बजे तक का वक्त दिया गया है। इसके बाद जमा करने पर अनुपस्थित माना जाएगा।

डा.प्रवीण पांडेय

परीक्षा नियंत्रक,अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…

2 hours ago
दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…

2 hours ago
एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

 इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…

2 hours ago
साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…

2 hours ago
अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

पत्थलगांव  टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…

3 hours ago
जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…

3 hours ago