सीएम विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट की बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट ने किसानों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। छततीसगढ़ में कृषक उन्नति योजना का विस्तार होगा। दलहन, तिलहन, मक्का फसलों के लिए भी सरकार किसानों को सहायता राशि देगी। उल्लेखनीय है कि, कृषि उन्नति योना के तहत अब तक सरकार केवल धान की फसल पर ही सहायता दे रही थी।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ लॉजिस्टिक्स पॉलिसी 2025 को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। जन विश्वास विधेयक को भी मंजूरी दी गई है। वर्तमान मुख्य सचिव को तीन महीने का एक्सटेंशन देने का निर्णय लिया गया है। कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि, नया मुख्य सचिव कौन होगा, यह विचाराधीन है।
राज्य की भौगोलिक स्थिति का लाभ लेते हुए लॉजिस्टिक सेक्टर तथा ई-कॉमर्स की राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को लॉजिस्टिक हब की स्थापना के लिए निवेश के लिए आकर्षित किया जाएगा। राज्य की भंडारण क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे प्रदेश के उद्योगोें, व्यापारियों और किसानों को सस्ती भंडारण सुविधा मिलेगी। प्रदेश में लॉजिस्टिक में लगने वाले लागत कम होने से व्यापार, निवेश एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
इस नीति के माध्यम से ड्राई पोर्ट/इन्लैंण्ड कंटेनर डिपो की स्थापना को प्रोत्साहित करने से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों तथा स्थानीय उत्पादकों को निर्यात बाजारों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। राज्य के प्रचुर वन संसाधन, वनोपज एवं वनौषधि उत्पाद के निर्यात हेतु इको सिस्टम तैयार होगा। यह पॉलिसी राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी साथ ही राज्य को लॉजिस्टिक्स एवं निर्यात क्षेत्र में एक अग्रणी भूमिका में स्थापित करेगी।
सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…
जबलपुर. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित बरगी बांध क्रूज हादसे की न्यायिक जांच अब नए मोड़…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत बिलासपुर…
पर्यटकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई गई सतर्कता एमसीबी/ अमृतधारा जलप्रपात में…
एमसीबी/ जिला पंचायत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की सामान्य सभा की बैठक 4 जून 2026 को आयोजित की…