छत्तीसगढ़

CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक सहायता

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 ग्रामीणों, किसानों और जरूरतमंदों के लिए राहत और सुविधा का प्रभावी माध्यम बन रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे गांव स्तर पर पहुंच रहा है, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है।

इसी क्रम में जशपुर जिले के ग्राम बरगांव डूमरटोली निवासी किसान सोहन सिंह को ग्राम बोकी में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) प्रदान किया गया। किसान क्रेडिट कार्ड मिलने से वे बेहद प्रसन्न हैं और इसे अपनी कृषि गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण सहायता मानते हैं।

सोहन सिंह ने बताया कि खेती-किसानी के दौरान खाद, बीज, कीटनाशक एवं अन्य कृषि सामग्री की व्यवस्था के लिए अक्सर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से उन्हें समय पर ऋण सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे खेती के आवश्यक कार्य बिना किसी बाधा के पूरे किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे कृषि लागत का बेहतर प्रबंधन होगा और उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से किसानों को गांव में ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है। शासन की यह पहल किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और कृषि कार्यों को अधिक सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविरों में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, राजस्व दस्तावेज, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ तथा विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में शासन के प्रति विश्वास और संतोष का वातावरण मजबूत हो रहा है।

kgnews

Recent Posts

महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुन्द. जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक श्री रतिराम पटेल ने…

30 minutes ago
बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

जबलपुर. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित बरगी बांध क्रूज हादसे की न्यायिक जांच अब नए मोड़…

1 hour ago
‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, CM साय बोले- प्रतिभा और विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, CM साय बोले- प्रतिभा और विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य…

1 hour ago
CG : ’’जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया’ अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र’

CG : ’’जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया’ अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र’

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत बिलासपुर…

1 hour ago
CG : अमृतधारा में सुरक्षा व्यवस्था हुई और सशक्त, जिला प्रशासन ने लगाए चेतावनी बोर्ड

CG : अमृतधारा में सुरक्षा व्यवस्था हुई और सशक्त, जिला प्रशासन ने लगाए चेतावनी बोर्ड

पर्यटकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई गई सतर्कता एमसीबी/ अमृतधारा जलप्रपात में…

1 hour ago
CG : 4 जून को जिला पंचायत सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक, विकास योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर होगी चर्चा

CG : 4 जून को जिला पंचायत सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक, विकास योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर होगी चर्चा

एमसीबी/ जिला पंचायत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की सामान्य सभा की बैठक 4 जून 2026 को आयोजित की…

1 hour ago