सर्वमंगला कनबेरी मार्ग में तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में सब्जी छोड़ने जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।
घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे की है। बताया जा रहा है कि सर्वमंगला पुलिस चौकी अंतर्गत चंद्रनगर जटराज निवासी भागीरथी पटेल खेती बाड़ी का काम करता है। वह प्रतिदिन की तरह अपनी बाइक पर सब्जी लेकर सर्वमंगला चौक जा रहा था। वह गांव के समीप जोड़ा पुल के पास पहुंचा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर सीजी 12 एयू 1380 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक क्रमांक सीजी 12 एटी 6845 को टक्कर मार दी।
घटना में बाइक सवार भागीरथी पटेल को गंभीर चोटे आई हैं। लोग मौके पर एकत्रित होते इससे पहले चालक वाहन छोड़ भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। उन्होंने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। यह खबर जैसे ही ग्रामीणों को मिली वे आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर चक्का जाम कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन का परिचालन किया जा रहा है। जिससे आए दिन अनहोनी की घटनाएं हो रही हैं। बहरहाल, सूचना मिलने पर सर्वमंगला पुलिस घटनास्थल पहुंची है। पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।
*राजनांदगांव* राजनांदगांव (ग्रामीण) ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस एवं ग्राम पंचायत बम्हनी के पंच *चंद्रशेखर मालेकर*…
भोपाल मध्यप्रदेश में वित्तीय प्रबंधन की दिशाा में मोहन सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए…
23 को ब्राह्मण मिलनोत्सव में संभाग से 300 प्रतिनिधि शामिल होंगे, आनन्देश्वर महाराज मुख्य अतिथि…
माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण वृक्ष सदा शंकर…
दुर्ग। शहर के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को…
जशपुर। जिले के मनोरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत गजमा गांव में एक जंगली भालू कटहल की खुशबू…