छत्तीसगढ़

CG : कटहल देख ललचाया भालू, पेड़ पर चढ़ा, तार में फंसकर घायल …

जशपुर। जिले के मनोरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत गजमा गांव में एक जंगली भालू कटहल की खुशबू से आकर्षित होकर पेड़ पर चढ़ गया, लेकिन पेड़ पर लगे तार के फंदे में फंस गया। भालू के फंसने की सूचना मिलते ही वन विभाग और जीएनडब्ल्यूएस (GNWS) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद सावधानीपूर्वक भालू को बेहोश किया और पेड़ की टहनी से सुरक्षित नीचे उतारा। रेस्क्यू के बाद पशु चिकित्सकों की टीम ने भालू का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में भालू की स्थिति सामान्य पाए जाने पर उसे सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगली जानवर दिखाई देने पर उनके पास न जाएं और तत्काल विभाग को सूचना दें। ताकि, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

kgnews

Recent Posts

CG : अवैध मनी का लेनदेन, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार …

CG : अवैध मनी का लेनदेन, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार …

जांजगीर-चांपा। जिले की साइबर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट (Mule Account) गिरोह का पर्दाफाश करते…

4 minutes ago
CG : 41 लाख का गबन, धान खरीदी घोटाले में फरार समिति प्रभारी गिरफ्तार …

CG : 41 लाख का गबन, धान खरीदी घोटाले में फरार समिति प्रभारी गिरफ्तार …

बागबाहरा। धान खरीदी में करीब 40.96 लाख रुपए की अनियमितता के मामले में फरार चल…

11 minutes ago
CG : बिच्छू ने किसान की जान ली, डंक मारकर सांसे छीन ली …

CG : बिच्छू ने किसान की जान ली, डंक मारकर सांसे छीन ली …

धमतरी। बारिश का मौसम अपने साथ सिर्फ राहत ही नहीं बल्कि कई तरह के खतरे…

14 minutes ago
CG : मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है: राज्यपाल डेका…

CG : मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है: राज्यपाल डेका…

पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका…

15 minutes ago
CG : अमेठी पुल उफान पर, आवागमन के लिए बंद …

CG : अमेठी पुल उफान पर, आवागमन के लिए बंद …

बलौदाबाजार। जिले में विगत 24 घण्टे से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण जिले…

18 minutes ago
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, जो राष्ट्र अपने बलिदानियों को भूल जाता है उसका भविष्य उज्ज्वल नहीं हो सकता

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, जो राष्ट्र अपने बलिदानियों को भूल जाता है उसका भविष्य उज्ज्वल नहीं हो सकता

ग्वालियर  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को विशेष नियुक्ति…

21 minutes ago