1 सितंबर से 13 सितंबर तक प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा वजन त्यौहार का आयोजनकोरिया, 01 सितम्बर 2023कुपोषण को दूर करने के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ कितने बच्चों को मिल रहा है और कितने बच्चे कुपोषण से निजात पा चुके हैं। इसका पता लगाने के लिए जिले में वजन त्यौहार मनाया जा रहा है। जन-जन को कुपोषण के प्रति जागरूक करने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।01 सितंबर से शुरू होने वाले यह वजन त्यौहार 13 सितंबर 2023 तक चलेगा। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में चलने वाले इस वजन त्यौहार में 0 से 06 वर्ष के बच्चों का वजन कर कम वजन वाले बच्चों को चिन्हित कर कुपोषण की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जाएगा तथा उनके कुपोषण स्तर की जांच कर बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में पूरक पोषण आहार वितरण करने के साथ पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिले में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु परियोजना बैकुण्ठपुर अंतर्गत 101 कलस्टर एवं परियोजना सोनहत अंतर्गत 32 कलस्टर में चिन्हांकित आंगनबाडी केन्द्रों में वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर लंगेह द्वारा वजन त्यौहार कार्यक्रम के सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन तथा मैदानी अमलों को निर्देशित किया गया है। साथ ही वजन त्यौहार में चलित वाहन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा जो कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दिनांक 01 से 07 सितम्बर 2023 तक भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। कुपोषण विषय पर जनजागरूकता में वृद्धि लाने के लिए विशेष कार्य किए जायेंगे। जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में पृथक-पृथक कुपोषण की वर्तमान स्थिति की जानकारी तैयार करते हुए कुपोषण कम करने की कार्ययोजना तैयार की गई है।
उज्जैन धर्म नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध चिंतामण गणेश मंदिर का गर्भगृह अब चांदी की…
रायपुर राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम मोरकुटूम्ब की रहने वाली मितानीन प्रशिक्षक …
रायपुर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ से जुड़कर ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन…
रायपुर : जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्राकृतिक, जैविक और टिकाऊ कृषि…
जबलपुर नगर निगम और यूएन वूमेन के सांझा प्रयास से "सेफ सिटीज एंड सेफ पब्लिक…