छत्तीसगढ़

कोरिया : मतदाता जागरूकता के अंतर्गत 06 से 30 सितम्बर के बीच किया जाएगा विभिन्न गतिविधियां का आयोजन

कोरिया, 01 सितम्बर 2023कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 जिले में मतदाताओं को जागरुक करने के उद्देश्य से स्वीप कैलेण्डर तैयार कर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिसके अंतर्गत मतदाताओं को मतदान करने के लिए अभिप्रेरित किया जा रहा तथा निर्वाचन प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है। माह सितम्बर में 06 से 30 सितम्बर के बीच मतदाता जागरूकता के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी।स्वीप गतिविधि कैलेण्डर के अनुसार 06 सितम्बर को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 03 बैकुण्ठपुर एवं 01 भरतपुर-सोनहत के सभी कॉलेज, हायर सेकेण्ड्री स्कूल, डाईट, समस्त प्रशिक्षण संस्थान, कृषि महाविद्यालय में नवीन मतदाता सूची व ईपिक की प्राप्ति कर चर्चा एवं फार्म 6,7,8 की समीक्षा व सूची तैयार की जाएगी, 08 सितम्बर को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 03 बैकुण्ठपुर एवं 01 भरतपुर-सोनहत के ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय के अंतर्गत आने वाले समस्त नवीन मतदाता फार्म 6 भरने वालों को एकत्रित कर सम्मान कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। 11 सितम्बर को एसईसीएल कार्यालय बैकुण्ठपुर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीयांे की एसईसीएल कार्यालय सभाकक्ष में बैठक कर मतदाता जागरूकता पर चर्चा की जाएगी। 14 सितम्बर को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 03 बैकुण्ठपुर एवं 01 भरतपुर-सोनहत के समस्त ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय के अंतर्गत आने वाले समस्त मतदाताओं को शामिल कर, मशाल रैली एवं संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा। 15 सितम्बर को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 03 बैकुण्ठपुर एवं 01 भरतपुर-सोनहत के समस्त प्रमुख स्थानों, चौक चौराहा पर नारा लेखन व वॉल पेंटींग किया जाएगा। 20 सितम्बर को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 03 बैकुण्ठपुर एवं 01 भरतपुर-सोनहत के प्रत्येक संकुल स्तर पर शिक्षक, शिक्षिकायें, ऑगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका व मध्यान भोजन के स्व सहायता समूह एवं प्रत्येक शाला के शाला विकास समिति के सदस्यों को बीएलओ के द्वारा स्वीप सखी, नवीन मतदाता, दिव्यांगजन, नव वधु सम्मान, नवीन महिला मतदाताओं का सम्मान सहित अन्य कार्यक्रम किया जाएगा। 22 सितम्बर को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 03 बैकुण्ठपुर व 25 सितम्बर को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत में जनपद स्तर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा प्रमुख स्थान से पैदल यात्रा, चलों मतदान करें गीत व संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा। 27 सितम्बर को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 03 बैकुण्ठपुर एवं 01 भरतपुर-सोनहत में विशेष मतदाता शिविर का आयोजन कर ग्राम पंचायतों में रहने वाले बैगा एवं पण्डों जनजाति के समूह को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। 29 सितम्बर को एसईसीएल क्षेत्र मतदाताओं के लिए सम्मेलन सभा व संकल्प कार्यक्रम एसईसीएल साकेत भवन चरचा में की जाएगी। इसी प्रकार 30 सितम्बर को एसईसीएल क्षेत्र बैकुण्ठपुर एवं चरचा के मतदाताओं के द्वारा मशाल रैली, संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, संकुल शैक्षिक समन्वयक, ग्राम पंचायत सचिव व विधानसभा स्वीप नोडल अधिकारी, कॉलेज स्वीप नोडल अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचने पर ग्राम टोलागांव में आई खुशहाली

राजनांदगांव : घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचने पर ग्राम टोलागांव में आई खुशहाली

- हर घर तक पहुंच रहा शुद्ध पेयजल- महिलाओं की मेहनत बची और ग्रामीणों का…

39 minutes ago
राजनांदगांव : ग्रामीण आजीविका मिशन की संविदा भर्ती में चयन के नाम पर धनराशि की मांग करने वालों से रहे सावधान

राजनांदगांव : ग्रामीण आजीविका मिशन की संविदा भर्ती में चयन के नाम पर धनराशि की मांग करने वालों से रहे सावधान

राजनांदगांव । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान)…

41 minutes ago
राजनांदगांव : कृषकों से सार्वजनिक सड़कों पर लोहे के केज व रिंग लगे ट्रैक्टरों का संचालन नहीं करने की अपील

राजनांदगांव : कृषकों से सार्वजनिक सड़कों पर लोहे के केज व रिंग लगे ट्रैक्टरों का संचालन नहीं करने की अपील

राजनांदगांव । अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कृषकों से कृषि कार्य में उपयोग किए जाने…

45 minutes ago
राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा वर्षाकालीन तैयारियां तेज, सड़क, नाली, पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों को प्राथमिकता

राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा वर्षाकालीन तैयारियां तेज, सड़क, नाली, पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों को प्राथमिकता

राजनांदगांव । नगर पालिका निगम राजनांदगांव द्वारा वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए शहर में आधारभूत…

47 minutes ago
राजनांदगांव : सेवा सेतु पोर्टल की डिजिटल सुविधा से भूपेन्द्र को मिली बड़ी राहत – घर बैठे मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र

राजनांदगांव : सेवा सेतु पोर्टल की डिजिटल सुविधा से भूपेन्द्र को मिली बड़ी राहत – घर बैठे मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र

- सरल प्रक्रिया से बचा समय, बढ़ी शासकीय सेवाओं तक पहुंचराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले के…

57 minutes ago
राजनांदगांव : फसल विविधीकरण ने बदली किसान दौलतराम साहू की सोच – खरीफ मौसम में धान की जगह उद्यानिकी फसल अपनाकर बढ़ाई आय

राजनांदगांव : फसल विविधीकरण ने बदली किसान दौलतराम साहू की सोच – खरीफ मौसम में धान की जगह उद्यानिकी फसल अपनाकर बढ़ाई आय

- कम पानी में लाभकारी खेती की ओर बढ़े कदमराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में खरीफ…

1 hour ago