छत्तीसगढ़

कोरिया : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांकेर की भूमिका से : योजनाओं के बारे की चर्चा

कोरिया में वीडियो कॉन्फरेंसिंग के माध्यम से जुड़े अधिकारी

कोरिया, 09 जनवरी 2024

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कल 8 जनवरी को  विकसित भारत संकल्प यात्रा से संबंधित देश के विभन्न राज्योें से मोदी की गांरटी से मिलने वाले लाभन्वित हितग्राहियों से वीडियो कॉन्फरेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। इसी कड़ी में सबसे पहले कांकेर जिले के कुमारी भूमिका से चर्चा की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भूमिका से कुछ रोचक सवाल भी किए। श्री मोदी ने दूरस्थ आदिवासी अंचल की इस बिटिया की तारीफ करते हुए कहा कि स्व सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त हुए यह अन्य लोगों के लिए प्रेरणा की बात भी है। वीडियो कॉन्फरेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरीराज सिंह ने जानकारी साझा की कि किस तरह विकसित भारत संकल्प यात्रा से गांव-गांव में सरकार की योजनाएं पहुंच रही तथा इनसे ग्रामीण बड़ी संख्या में लाभान्वित भी हो रहे हैं।

कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिले के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फरेंसिंग के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सुने। बता दें कोरिया जिले में बड़ी संख्या में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ले रहे हैं साथ ही पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभ भी दिया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

CG : धमतरी एसपी ने कई पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर …

CG : धमतरी एसपी ने कई पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर …

धमतरी। पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक कसावट लाने के लिए निरीक्षक,…

4 minutes ago
CG : CGPSC 12 जुलाई को लेगी SI प्रारंभिक परीक्षा …

CG : CGPSC 12 जुलाई को लेगी SI प्रारंभिक परीक्षा …

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सूबेदार, उप निरीक्षक कैडर और प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक)…

9 minutes ago
CG : 17 जजों का ट्रांसफर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश …

CG : 17 जजों का ट्रांसफर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग के 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले के…

14 minutes ago
CG : कलेक्टर ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश …

CG : कलेक्टर ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश …

महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में गुरुवार को महिला एवं बाल…

19 minutes ago
रायपुर : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की सौजन्य भेंट

रायपुर : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की सौजन्य भेंट

रायपुर : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से महिला एवं बाल विकास…

1 hour ago
CG : रायगढ़ में सड़क हादसे, दो की मौत …

CG : रायगढ़ में सड़क हादसे, दो की मौत …

रायगढ़। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। एक मामले…

2 hours ago