कोरिया में वीडियो कॉन्फरेंसिंग के माध्यम से जुड़े अधिकारी
कोरिया, 09 जनवरी 2024
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कल 8 जनवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा से संबंधित देश के विभन्न राज्योें से मोदी की गांरटी से मिलने वाले लाभन्वित हितग्राहियों से वीडियो कॉन्फरेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। इसी कड़ी में सबसे पहले कांकेर जिले के कुमारी भूमिका से चर्चा की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भूमिका से कुछ रोचक सवाल भी किए। श्री मोदी ने दूरस्थ आदिवासी अंचल की इस बिटिया की तारीफ करते हुए कहा कि स्व सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त हुए यह अन्य लोगों के लिए प्रेरणा की बात भी है। वीडियो कॉन्फरेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरीराज सिंह ने जानकारी साझा की कि किस तरह विकसित भारत संकल्प यात्रा से गांव-गांव में सरकार की योजनाएं पहुंच रही तथा इनसे ग्रामीण बड़ी संख्या में लाभान्वित भी हो रहे हैं।
कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिले के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फरेंसिंग के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सुने। बता दें कोरिया जिले में बड़ी संख्या में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ले रहे हैं साथ ही पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभ भी दिया जा रहा है।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…