छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग के नायब उत्पाद अब नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास सुलभ

“संगवारी छत्तीसगढ़’’ का आज शुभारंभ छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेंद्र तिवारी के द्वारा किया गया

 छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग के नायब उत्पाद अब नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास सुलभ

छत्तीसगढ़ की नायाब कारीगरी को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास विक्रय हेतु सुलभ कराया गया हे। दिल्ली स्थित संतुष्टि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शॉप नंबर 35 न्यू विलिंगडन कैम्प लोक कल्याण मार्ग एयरफोर्स स्टेशन में विक्रय केन्द्र ‘‘संगवारी छत्तीसगढ़’’ का आज शुभारंभ छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेंद्र तिवारी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद फूलो देवी नेताम, छत्तीसगढ़ खादी ओर ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रबंध संचालक श्रीमति रेखा शुक्ला ओर दिल्ली नगर निगम की पार्षद यासमिन किदवई भी उपस्थित थी। श्री तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि,विक्रय केंद्र के खुल जाने से छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग के उत्पाद अब दिल्लीवासियों को  ओर  सहजता से सुलभ  होंगे।

 छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग के नायब उत्पाद अब नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास सुलभ
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने कोरोना काल की विषम परिस्थिति में भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण में अपनी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई है और ग्रामीणों की आजीविका का साधन बना है। श्रीमती शुक्ला ने बताया कि, छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ग्रामीण अंचलों में रोजगार के अवसरों का सृजन कर ग्रामीणों में आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ बुनकरों और कारीगरों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का बेहतर बाजार उपलब्ध कराता है। इसी कड़ी में संगवारी छत्तीसगढ़’’ नाम से यह विक्रय केंद्र देश की राजधानी में अपनी नई पहचान बनायेगा।
कारीगरों के उत्पाद होगे सुलभ- इस विक्रय केंद्र में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी शूटिंग वस्त्र, खादी सर्टिंग वस्त्र, खादी गमछा, खादी जैकेट, खादी कुर्ता, खादी पजामा, खेस चादर, कोसा साड़ी, कोसा कुर्ती पीस, जुट पर्स और बांस की बनी सिनरी, मिट्टी के प्रिंटेड थाली सेट और हर्बल सामग्रियों का विक्रय किया जायेगा।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

6 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

7 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

7 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

8 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

8 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

8 hours ago