छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : भोरमदेव शक्कर कारखाना ने गन्ना किसानों को 6.52 करोड़ का किया भुगतान

कवर्धा. भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना ने पेराई सत्र 2024-25 के तहत गन्ना किसानों को 6.52 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. यह राशि 22 नवंबर 2024 तक गन्ना विक्रय करने वाले किसानों को प्रति क्विंटल 315.10 रुपये के हिसाब से जारी की गई है.

डिप्टी सीएम के निर्देश पर हुआ भुगतान

बता दें, डिप्टी सीएम विजय शर्मा के निर्देश और कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में यह भुगतान किया गया. कारखाना प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि किसानों को नियमित अंतराल पर भुगतान किया जाएगा.

गन्ना उत्पादन और शक्कर निर्माण का आंकड़ा

वर्तमान पेराई सत्र में अब तक 26,787 मीट्रिक टन गन्ना की पेराई की जा चुकी है, जिससे 23,338 क्विंटल शक्कर का उत्पादन हुआ है.

किसानों के लिए अपील

कारखाना प्रबंधन ने किसानों से अपील की है कि वे परिपक्व, साफ-सुथरा, बिना अगवा और बिना जड़ वाला गन्ना कारखाने में आपूर्ति करें. इससे शक्कर की रिकवरी प्रतिशत बढ़ेगी, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा.

किसानों को राहत

इस भुगतान से गन्ना किसानों को बड़ी राहत मिली है. प्रशासन का यह कदम किसानों की आय बढ़ाने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर में मुलाकात और महिला से 85 लाख की ठगी, दुर्ग पुलिस ने शातिर को दबोचा …

CG : रायपुर में मुलाकात और महिला से 85 लाख की ठगी, दुर्ग पुलिस ने शातिर को दबोचा …

दुर्ग. पूजा-पाठ से पारिवारिक समस्याएं दूर करने और शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का…

5 minutes ago
CG : पति-पत्नी ने प्लॉट बेचने के नाम पर 8 लाख की धोखाधड़ी की, दोनों गिरफ्तार …

CG : पति-पत्नी ने प्लॉट बेचने के नाम पर 8 लाख की धोखाधड़ी की, दोनों गिरफ्तार …

दुर्ग। प्लॉट बेचने के लिए 8 लाख रुपए लेने के बाद भी आरोपी पति-पत्नी ने…

8 minutes ago
CG : मां की गोद से गायब मासूम की लाश मिली …

CG : मां की गोद से गायब मासूम की लाश मिली …

कोरबा। जिले से हृदयविदारक घटना सामने आई है. बालको थाना क्षेत्र के डेंगूनाला पुल के…

11 minutes ago
CG : रिमांड पर रामगोपाल, 3 साल रहे फरार …

CG : रिमांड पर रामगोपाल, 3 साल रहे फरार …

रायपुर । छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले के आरोपी रामगोपाल…

19 minutes ago
सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण

सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण

सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण मोर गांव–मोर पानी’ महाअभियान…

22 minutes ago
MP UCC: अब लिव-इन रिलेशन में रहना आसान नहीं, शादी जैसा रजिस्ट्रेशन और अलग होने पर तलाक जैसी प्रक्रिया

MP UCC: अब लिव-इन रिलेशन में रहना आसान नहीं, शादी जैसा रजिस्ट्रेशन और अलग होने पर तलाक जैसी प्रक्रिया

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार की समान नागरिक संहिता (UCC) का मसौदा लगभग तैयार हो गया…

23 minutes ago