छत्तीसगढ़

CG : पति-पत्नी ने प्लॉट बेचने के नाम पर 8 लाख की धोखाधड़ी की, दोनों गिरफ्तार …

दुर्ग। प्लॉट बेचने के लिए 8 लाख रुपए लेने के बाद भी आरोपी पति-पत्नी ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं की। जानकारी लेने पर पीड़िता को पता चला कि उक्त भूमि को आरोपी पति पत्नी द्वारा किसी और के नाम से रजिस्ट्री कर दिया है और इसी तरह कई अन्य लोगों से भी धोखाधड़ी की गई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि प्रार्थिया संतोषी मेश्राम आर्य नगर कोहका भिलाई निवासी है। उसकी जान पहचान प्रदीप चतुर्वेदी से है जिनके माध्यम से उसका परिचय नोकेश देशमुख से हुआ था। संतोषी मेश्राम ने अनावेदक नेहा देशमुख और उसके पति नोकेश देशमुख निवासी वार्ड 3 दमोदा बोरई चौकी नगपुरा थाना पुलगांव से 1240 वर्ग फीट प्लॉट को खरीदने का सौदा 5,50,000 रुपए में किया था। उक्त जमीन नेहा देशमुख के नाम पर थी। पीड़िता ने ऑनलाइन एवं नगदी रकम के रूप में कुल 5,20,000 रुपए पुलगांव चौक में स्थित एक टपरी चाय दुकान में दे दी थी। इसके बाद आरोपियों द्वारा व्यावसायिक कार्य आ जाने के कारण पैसों की आवश्यकता बताते हुए और उधारी के रूप में रकम मांगी। तब प्रार्थिया ने अपनी मां श्यामवती जंघेल के खाते से 2,80,000 रुपए और दे दिए थे। कुल 8 लाख रुपए लेने के बाद रजिस्ट्री करने में आरोपी गण टालमटोल करने लगे। जब पीड़िता ने ऑनलाइन भुंईया ऐप के माध्यम से चेक किया तो पता चला कि जिस भूमि का उसने सौदा किया था वह भूमि को थनोद निवासी मनीषा देवांगन के नाम रजिस्ट्री कर दी गई है। आरोपी नेहा देशमुख और उसके पति नोकेश देशमुख द्वारा दीपक कुमार चौबे, दुर्गा शर्मा एवं दिनेश कुमार पांडे के साथ भी भूमि की बिक्री का बयाना लेने के बाद धोखाधड़ी की गई है।

kgnews

Recent Posts

CG : संघर्ष से सम्मान तक: बिहान और उन्नत मुर्गीपालन से बदली नारायणपुर की सुनीता की तकदीर …

CG : संघर्ष से सम्मान तक: बिहान और उन्नत मुर्गीपालन से बदली नारायणपुर की सुनीता की तकदीर …

रायपुर : छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत संचालित 'बिहान' (BIHAN) योजना…

6 minutes ago
CG : अबूझमाड़ का नया सवेरा: डोंडरीबेड़ा से कटेर की सड़क ने मिटाया दशकों का सन्नाटा …

CG : अबूझमाड़ का नया सवेरा: डोंडरीबेड़ा से कटेर की सड़क ने मिटाया दशकों का सन्नाटा …

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) अंचल में हुए एक विशिष्ट सड़क  विकास से दशकों…

9 minutes ago
CG : चैतमा के नौनिहालों ने नुक्कड़ नाटक और मानव श्रृंखला से दिया जनसंख्या स्थिरीकरण का संदेश …

CG : चैतमा के नौनिहालों ने नुक्कड़ नाटक और मानव श्रृंखला से दिया जनसंख्या स्थिरीकरण का संदेश …

रायपुर : बढ़ती जनसंख्या के प्रति वैश्विक चिंताओं और उसके समाधानों को रेखांकित करने के…

13 minutes ago
CG : सुशासन का पहिया: सरस्वती सायकल योजना से संवर रहा छत्तीसगढ़ की बेटियों का भविष्य …

CG : सुशासन का पहिया: सरस्वती सायकल योजना से संवर रहा छत्तीसगढ़ की बेटियों का भविष्य …

रायपुर : सरस्वती साइकिल योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना और…

17 minutes ago
CG : एग्रीस्टैक अंतर्गत बकेट क्लेम प्रशिक्षण आयोजित, कार्यों में तेजी लाने के दिए गए निर्देश …

CG : एग्रीस्टैक अंतर्गत बकेट क्लेम प्रशिक्षण आयोजित, कार्यों में तेजी लाने के दिए गए निर्देश …

दंतेवाड़ा : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिला कार्यालय के तृतीय तल स्थित डंकिनी…

29 minutes ago
CG : सीएम हेल्पलाइन बनी दिव्यांग प्रफुल्ल बेक के लिए उम्मीद की नई राह …

CG : सीएम हेल्पलाइन बनी दिव्यांग प्रफुल्ल बेक के लिए उम्मीद की नई राह …

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेश के जरूरतमंद…

32 minutes ago