रायपुर। दक्षिण पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ में पहली बार सुकमा Sukma district जिले के रास्ते छत्तीसगढ़ पहुंचा है। शनिवार को मौसम विभाग weather department ने प्रदेश के सुकमा जिले के साथ ही दक्षिण महाराष्ट्र, ओडिशा के कुछ भाग और तेलंगाना में भी दक्षिण पश्चिम मानसून Monsoon के प्रवेश की घोषणा की है। विभाग का कहना है कि अब दक्षिण पश्चिम मानसून बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। रविवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही बारिश के आसार हैं। दक्षिण पश्चिम मानसून का रायपुर प्रवेश भी समय से पहले होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सामान्य से काफी ज्यादा बारिश की संभावना है। शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट भी रही। मानसून की आहट से लू के थपेड़ों से राहत मिली है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार से बुधवार 12 जून तक प्रदेश में बारिश की गतिविधि कम होने की संभावना है। 13 जून से प्रदेश में फिर बारिश की गतिविधि बढ़ेगी और इसके अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ के साथ ही रायपुर में भी मानसून प्रवेश की संभावना है।
भोपाल स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…
रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…
रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…
रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…