जांजगीर-चांपा । जिले में एक युवक ने घर के अंदर बने दुर्गा मंदिर की घंटी में फांसी लगाकर आत्महत्या Suicide कर ली है। उसकी मां मायके गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम लटिया की है। जानकारी के अनुसार, सूरज यादव (24) सुबह से दिखाई नहीं दिया। तब उसके घर जाकर लोगों ने देखा, तो अंदर बने मंदिर का दरवाजा बंद था। जिसे खोलने पर सूरज मंदिर के अंदर घंटी में कपड़े को फंदा बनाकर लटकते दिखा। पास में कुर्सी भी रखी हुई थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। युवक ने किस कारण आत्महत्या suicide case की है, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। युवक की मां ईश्वरी यादव (45) ने बताया कि, वो 3 से 4 दिन पहले ही अपने मायके हरदी बाजार बोकरामुड़ा गई थी। सूरज घर में अकेला था। वह पूजा पाठ करता था और बैगा भी था।
रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया…
जगदलपुर । मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया…
आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची 4 दिन की…
सूरजपुर । राज्य में उद्यानिकी फसलों में पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम…
सूरजपुर । छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, रायपुर के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) नेहरू राम…
बेमेतरा । जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। खरीफ वर्ष…