छत्तीसगढ़

जगदलपुर : दबंगों ने दो युवकों का किया अपहरण, जंगल में ले जाकर मारा चाकू

नारायणपुर बाजार में सामान खरीदने आए दो युवकों को तीन दंबग डरा धमकाकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर बाजार से दूर ले गए। यहां दबंगों ने एक युवक पर चाकू से वार कर दिया।  वहीं, दूसरा युवक फरार हो गया। इसके बाद आरोपी घायल युवक को घटनास्थल पर ही छोड़कर चले गए। घायल अवस्था में युवक किसी तरह सड़क पर पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से उसे अस्पताल भेजा। घायल को नारायणपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे मेकाज रेफर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि दुग्गाबेंगल निवासी संदीप उसेंडी (19) पुत्र मंगलूराम अपने एक परिचित अर्जुन के साथ नारायणपुर बाजार में सामान खरीद रहा था, तभी तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाजार पहुंचे। तीनों युवकों ने सब्जी खरीद रहे संदीप और अर्जुन को जबरन उसी बाइक पर बिठाकर बारंडा जियो टावर के पास जंगल में ले गए। यहां एक युवक ने जैसे ही संदीप को चाकू मारा, उसके साथ वहां मौजूद अर्जुन भाग निकला। 

आरोपी भी संदीप के गले व पेट में चाकू मारने के बाद वहां से फरार हो गए। घायल किसी तरह जंगल से मुख्य मार्ग तक पहुंचा, जहां घायल को देख कुछ लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायल को इलाज के लिए नारायणपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद युवक की पहचान के लिए कुछ लोगों ने दुग्गाबेंगल वाट्सएप ग्रुप में घायल का फोटो डाला। दोस्तों ने घायल संदीप को पहचानने के बाद परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने अस्पताल पहुंचने के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए मेकाज में भर्ती कराया।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

34 minutes ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

49 minutes ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

49 minutes ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

1 hour ago