छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : विभागीय जांच के निर्देश

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पेंड्री स्थित खसरा क्रमांक 368 के राजस्व अभिलेखों में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर तत्कालीन हल्का पटवारी विनोद कुमार मेश्राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजनांदगांव ने प्रतिवेदित किया था कि तत्कालीन हल्का पटवारी विनोद कुमार मेश्राम तथा तत्कालीन राजस्व निरीक्षक लेखराम साहू (वर्तमान में मृत) द्वारा ग्राम पेंड्री के खसरा क्रमांक 368 के अधिकार अभिलेख में वास्तविक रकबे से अधिक भूमि दर्ज कर अतिरिक्त रकबा भूमि अर्जन के पश्चात शेष होना प्रदर्शित किया गया। इसके आधार पर तत्कालीन तहसीलदार के समक्ष भूमि अर्जन की कार्रवाई हेतु प्रकरण प्रस्तुत किया गया था।
प्रतिवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त खसरे का शेष बचा हुआ रकबा बाद में मूल भूमिस्वामी नारायण लाल, पिता हीरालाल द्वारा विक्रय कर दिया गया, जो विभिन्न अंतरणों के बाद वर्तमान में किसी अन्य के नाम पर वर्तमान राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। प्रकरण की जांच में यह पाया गया कि तत्कालीन हल्का पटवारी विनोद कुमार मेश्राम ने अपने शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतते हुए मूल अधिकार अभिलेख से अधिक रकबा दर्ज किया, जिसके परिणामस्वरूप अतिरिक्त भूमि शेष होना प्रदर्शित हुई और उसी के आधार पर आगे की राजस्व कार्रवाई संपादित हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तथा विनोद कुमार मेश्राम के विरूद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाही प्रस्तावित होने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम,1966 के नियम 9(1)(क) के तहत कलेक्टर राजनांदगांव द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनके विरूद्ध विस्तृत विभागीय जांच संस्थित किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

39 minutes ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

54 minutes ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

54 minutes ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

1 hour ago