छत्तीसगढ़

जगदलपुर : पालतू मवेशियों को रेडियम बेल्ट लगाकर टैगिंग करने हेतु चलाया जा रहा है सघन अभियान

जगदलपुर 20 अगस्त 2023राज्य शासन के निर्देश के परिपालन में कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटना में पशुधन एवं जनहानि को नियंत्रित करने हेतु पशुधन विकास विभाग एवं नगरीय प्रशासन के द्वारा आपसी समन्वय कर घुमन्तु पशु जो राष्ट्रीय राजमार्गों एवं अन्य सड़कों पर विचरण करते हैं या बैठते हैं उन्हें रेडियम बेल्ट पहनाकर टैगिंग करने के पश्चात कांजी हाऊस एवं गौठानों में विस्थापन किया जा रहा है। घुमंतु पशुओं को लगाये गये रेडियम की पट्टी होने के कारण रात के समय मार्गो में विचरण के दरम्यान वाहनों के प्रकाश से रेडियम पट्टी चमकने से वाहन चालक सावधान हो जाते हैं और दुर्घटना होने से बचाया जा सकता है।   सयुंक्त संचालक पशुधन विकास विभाग जगदलपुर डॉ डीके नेताम ने इस बारे में बताया कि नगरीय क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा मुनादी करवाकर पशुओं से फसल को बचाने, पशुओं को खुले में नहीं छोड़ने एवं पशुओं को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए पशुपालकों से रेडियम बेल्ट आवश्यक रूप से लगवाने की अपील की जा रही है। इस दिशा में अब तक कुल 443 पशुओं में रेडियम बेल्ट पहनाकर एवं टैगिंग किया जाकर कुल 171 पशुओं को कांजी हाऊस एवं गौठानों में विस्थापन किया गया है। इस अभियान में स्थानीय जनों का लगातार सहयोग प्राप्त किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : जमीन का रकबा बढ़ाने का आरोप, पटवारी सस्पेंड …

राजनांदगांव : जमीन का रकबा बढ़ाने का आरोप, पटवारी सस्पेंड …

राजनांदगांव। जिले में राजस्व अभिलेखों में अनियमितता सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी…

24 minutes ago
दिव्यांग बच्चों के लिए बलरामपुर में लगा विशेष यूडीआईडी कैंप

दिव्यांग बच्चों के लिए बलरामपुर में लगा विशेष यूडीआईडी कैंप

रायपुर दिव्यांग बच्चों के लिए बलरामपुर में लगा विशेष यूडीआईडी कैंप प्रदेश में दिव्यांग बच्चों…

28 minutes ago
CG : कुल्हाड़ी से बड़े भाई और मां पर किया हमला, युवक की हरकत से एक की हालत नाजुक …

CG : कुल्हाड़ी से बड़े भाई और मां पर किया हमला, युवक की हरकत से एक की हालत नाजुक …

कोंडागांव/फरसगांव। फरसगांव ब्लॉक के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटपाड में शुक्रवार 3 जून शाम…

32 minutes ago
CG : महिला सरपंच को समाज ने किया बहिष्कृत, सार्वजनिक मंच पर जानिए हुआ क्या था …

CG : महिला सरपंच को समाज ने किया बहिष्कृत, सार्वजनिक मंच पर जानिए हुआ क्या था …

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक के हरिगवां गांव की महिला सरपंच मनबसिया ने आरोप लगाया…

36 minutes ago
CG : निगम आयुक्त ने जोन कमिश्नरों समेत अधिकारियों के प्रभार बदले …

CG : निगम आयुक्त ने जोन कमिश्नरों समेत अधिकारियों के प्रभार बदले …

कोरबा। नगर पालिक निगम में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से अधिकारियों के प्रभार में…

42 minutes ago
MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे के भूमि अधिग्रहण पर लगाई रोक

MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे के भूमि अधिग्रहण पर लगाई रोक

 उज्जैन  मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर निर्मित होने वाला…

47 minutes ago