जगदलपुर 20 अगस्त 2023राज्य शासन के निर्देश के परिपालन में कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटना में पशुधन एवं जनहानि को नियंत्रित करने हेतु पशुधन विकास विभाग एवं नगरीय प्रशासन के द्वारा आपसी समन्वय कर घुमन्तु पशु जो राष्ट्रीय राजमार्गों एवं अन्य सड़कों पर विचरण करते हैं या बैठते हैं उन्हें रेडियम बेल्ट पहनाकर टैगिंग करने के पश्चात कांजी हाऊस एवं गौठानों में विस्थापन किया जा रहा है। घुमंतु पशुओं को लगाये गये रेडियम की पट्टी होने के कारण रात के समय मार्गो में विचरण के दरम्यान वाहनों के प्रकाश से रेडियम पट्टी चमकने से वाहन चालक सावधान हो जाते हैं और दुर्घटना होने से बचाया जा सकता है। सयुंक्त संचालक पशुधन विकास विभाग जगदलपुर डॉ डीके नेताम ने इस बारे में बताया कि नगरीय क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा मुनादी करवाकर पशुओं से फसल को बचाने, पशुओं को खुले में नहीं छोड़ने एवं पशुओं को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए पशुपालकों से रेडियम बेल्ट आवश्यक रूप से लगवाने की अपील की जा रही है। इस दिशा में अब तक कुल 443 पशुओं में रेडियम बेल्ट पहनाकर एवं टैगिंग किया जाकर कुल 171 पशुओं को कांजी हाऊस एवं गौठानों में विस्थापन किया गया है। इस अभियान में स्थानीय जनों का लगातार सहयोग प्राप्त किया जा रहा है।
रायपुर धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…
रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…
भोपाल भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
भोपाल महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के नवीन भवन…
रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…