छत्तीसगढ़

जगदलपुर : फसलों पर कीट व्याधि की निगरानी एवं समसामयिक कृषि सलाह हेतु दल गठित

कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों के दल द्वारा फसलों का अवलोकन कर दी जायेगी समसामयिक सलाह

जगदलपुर, 01 सितम्बर 2023

  जिले में खरीफ फसलों पर कीट व्याधियों एवं रोग के निगरानी एवं नियंत्रण हेतु कृषि विभाग द्वारा ई-पेस्ट सर्विलेन्स के क्रियान्वयन हेतु 02 दल का गठन किया गया है। प्रथम दल का प्रभारी अनुविभागीय कृषि अधिकारी जगदलपुर एवं द्वितीय दल का प्रभारी अनुविभागीय कृषि अधिकारी तोकापाल को बनाया गया है। इस दल में शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कुम्हरावण्ड सहित उद्यानिकी महाविद्यालय धरमपुरा जगदलपुर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र कुम्हरावण्ड के पौध रोग एवं कीट वैज्ञानिकों को भी प्रमुख रूप से सम्मिलित किया गया है। सर्वे दल का रूट चार्ट तैयार किया गया है जिसमें विकासखण्ड जगदलपुर के 16 गांव, विकासखण्ड बस्तर के 20 गांव, विकासखण्ड बकावण्ड के 20 गांव, विकासखण्ड लोहण्डीगुड़ा के 10 गांव, विकासखण्ड तोकापाल के 12 गांव, विकासखण्ड दरभा के 14 गांव एवं विकासखण्ड बास्तानार के 11 गांव का भ्रमण उक्त दोनों दल के द्वारा किया जायेगा।
     उप संचालक कृषि जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार ई-पेस्ट सर्विलेन्स, सर्वे दल प्रत्येक सप्ताह के सोमवार एवं मंगलवार को जिले के अधीनस्थ विकासखण्डो मे भ्रमण कर कृषकों के कृषि प्रक्षेत्र में कृषकों द्वारा लगाये गये फसल का अवलोकन कर फसलों में लगने वाली कीट व्याधियों पर सतत् निगरानी रखते हुए जिले के किसानों को समसामयिक सलाह कृषि वैज्ञानिकों द्वारा प्रदान किया जायेगा। जिससे नियत समय पर कीट व्याधि एवं पौध रोग पर नियंत्रण किया जाकर फसल क्षति की रोकथाम की जा सके।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

42 minutes ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

57 minutes ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

57 minutes ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

1 hour ago