जरूरतमंदों और पशुओं की व्यवस्था के लिए सामने आई ये संस्थाएं… ऐसे कर रही मदद

डोंगरगढ़। वैसे तो पिछले तकरीबन 10 माह से ज़रूरतमंदों की भोजन व्यवस्था करा कर मदद कर रहा है बिना किसी सरकारी मदद के चल रहा है जन सेवा का काम | परंतु इस वक्त ज़िम्मेदारी और बढ़ गयी हैं। कोरोना वायरस के कारण कई गरीब परिवार खाने-पीने को मोहताज हैं। संकट की घड़ी में शहर का भ्रमण कर कई बस्तियों में लोगों के लिए भोजन मुहैया कराया जा रहा है।

इसके अलावा बेजुबान जानवरों के लिए आहार और पानी की व्यवस्था करने में संस्था ने पूरी तरह से ताकत झोंक दी है। संस्थाएं, पूरी कोशिश कर पहुंचा रही है खाना संस्थाओं के माध्यम से हर रोज लोगों को खाना भिजवाया जा रहा है समाज और संगठन, ताकि कोई भूखा न रहे भोजन के पैकेट तैयार करवाकर ज़रूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं।

इसके साथ ज़रूरतमंदों को चावल, आटा, तेल आदि सामग्री दी जा रही है ताकि वे खाना बनाकर खा सकें। शहर के ज़रूरतमंद लोगों की मदद कई समाज और संगठन के लोग कर रहे हैं।शहर के अन्य गणमान्य नागरिक और सामाजिक संस्थाओ की मदद की वजह से जरुरतमंदो तक पहुचायी जा रही है मदद वैसे तो संस्था अपने इस कार्य में पुर जोर तरीके से लगी हुयी है परन्तु कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से काम में वृद्धि हुई है .

संस्था केवल भोजन ही नहीं अपितु साबुन और मास्क बांटकर समाज को जागरूक भी कर रही है. इसी कड़ी में शहर में पशुओ के लिए चारे की व्यवस्था कर रही है इसी वजह से और भी लोग संस्था के साथ जुड़कर इस नेक कार्य में सहभागी बन रहे है. पूर्णतः गैर राजनैतिक होने की वजह से आमजन में युथ ऑफ़ इंडिया की अलग ही पहचान पहले से ही स्थापित है और शायद इसी कारण समाज के हर तपके से लोग मदद का हाथ बढ़ा रहे है

संस्था “प्रयास एक छोटा सा” – फ़ूड कैंपेन का मुख्य उद्देश्य शहर में एक भी व्यक्ति को भूखा नहीं छोड़ना है. और इस आपत्कालिक स्थिति से निजात पाने के बाद भी संस्था अपने उद्देश्य की पूर्ति में लगी रहेगी, इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु संस्था डोंगरगढ़ के लोगो से अपील करती है की यदि आपके आस पड़ोस में ऐसा कोई भी जरुरत मंद व्यक्ति हो तो इसकी सुचना युथ ऑफ़ इंडिया तक पहुंचने की कृपा करे।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

6 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

6 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

6 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

7 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

7 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

7 hours ago