उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के ततारपुर गांव 223.4 पर रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे चालक और खलासी की मौत हो गई।
थाना तिहानी क्षेत्र के गांव जातपारा निवासी चालक व खलासी चित्रकूट से डस्ट लादकर जा रहे थे। इस दौरान जनपद जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गए, जिससे चालक शेख हुसैन (28) खलासी मानसिंह (25) ट्रक के केबिन में फंस गए।जानकारी के मुताबिक आगे वाला ट्रक बालू से लोड खड़ा था। टक्कर लगते ही ट्रक मौके का फायदा उठाकर घटनास्थल से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे थाना कुठौंद प्रभारी
निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ने दोनों युवकों के शव को केबिन को कटवाकर बाहर निकाला।
राजनांदगांव । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव…
राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के…
राजनांदगांव । डोंगरगढ़ विकासखंड स्थित मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं…
- कृषि विभाग द्वारा किसानों को दी गई समसामयिक सलाहराजनांदगांव । जिले में वर्तमान खरीफ…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सेवा सेतु परियोजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले…
बीजापुर. सड़क सुरक्षा को लेकर बीजापुर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन…