छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

राजनांदगांव । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुज्जी का आकस्मिक निरीक्षण किया। सीएमएचओ निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य केन्द्र खुज्जी में प्रति बुधवार को आयोजित योत्र सत्र में शामिल हुए एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुज्जी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में साफ-सफाई एवं मौसमी बीमारियों, डॉग बाइट, स्नेक बाइट के उपचार की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्टॉप डायरिया कैम्पेन 2026 अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्र में ओआरएस कॉर्नर अनिवार्य रूप से बनाने तथा संस्थागत प्रसव बढ़ाने एवं उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं का समयावधि में सोनोग्राफी कराने एवं दूरभाष के माध्यम से समय-समय पर स्वास्थ्य की जानकारी लेने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से चर्चा की और केन्द्र में मिल रही चिकित्सकी सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव को जिले का मॉडल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने भवन संचालित विकासखण्ड प्रोग्राम यूनिट को एक सप्ताह के भीतर नवनिर्मित बीपीएचयू भवन में स्थानांतरण करने निर्देशित किया।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने स्कूलों की छात्राओं को एचपीवी वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) गंभीर एवं जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित किया। एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 26 किशोरी बालिकाओं ने वैक्सीनेशन कराया। जिले में आज 160 किशोरी बालिकाओं को वैक्सीनेशन किया गया। जिले में अब तक कुल 4444 किशोरी बालिकाओं को वैक्सीनेशन किया गया है। सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरतन ने सभी मितानिनों एवं मितानिन प्रेरकों को सभी पालकों व अभिभावकों से संपर्क कर किशोरी बालिकाओं को वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित करने निर्देशित किया। इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार, जिला सलाहकार एनसीडी कार्यक्रम डॉ. विकास राठौर सहित स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला: 7 आरोपियों को कोर्ट से सशर्त अग्रिम जमानत

छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला: 7 आरोपियों को कोर्ट से सशर्त अग्रिम जमानत

बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…

29 minutes ago
राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा शहर में जल निकासी, आवास निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण करने किया जा रहा विशेष प्रसास

राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा शहर में जल निकासी, आवास निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण करने किया जा रहा विशेष प्रसास

राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के…

1 hour ago
राजनांदगांव : मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय हेतु पट्टे पर देने के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव : मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय हेतु पट्टे पर देने के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव । डोंगरगढ़ विकासखंड स्थित मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं…

1 hour ago
राजनांदगांव : कलेक्टर ने सेवा सेतु परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा सेतु केन्द्र संचालकों को किया सम्मानित

राजनांदगांव : कलेक्टर ने सेवा सेतु परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा सेतु केन्द्र संचालकों को किया सम्मानित

राजनांदगांव ।  कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सेवा सेतु परियोजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, यातायात नियम तोड़ने पर 62 वाहन चालकों के चालान

छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, यातायात नियम तोड़ने पर 62 वाहन चालकों के चालान

बीजापुर. सड़क सुरक्षा को लेकर बीजापुर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन…

1 hour ago