जशपुरनगर-कलेक्टर – महादेव कावरे और पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ने फरसाबहार विकास खंड के ग्राम डुमरिया पहुंचकर वर्षा के कारण अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना कलेक्टर और एसपी ने मृत्य 9 वर्षीय बालक स्वर्गीय तिलक राम की दादी को चार लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा। अति वर्षा से फरसाबहार विकास के गांव डुमरिया के हरिराम का मिट्टी का मकान बीते दिवस 27 अगस्त को ढह गया था जिसके कारण उनका 9 वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई । जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने दो दिन के भीतर प्रभावित परिवारों के घर पहुंचकर सहायता राशि दिया ।तिलक राम के परिवार ने तत्परता से राशि दिए जाने के लिए जिला प्रशासन का धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा कि सही समय पर प्रशासन ने हमारी मदद की ।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री के एस मंडावी एसडीएम फरसाबहार चेतन साहू और तहसील लक्ष्मण राठिया उपस्थित थे।
भोपाल बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…
भोपाल देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…