छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय शासकीय कोविड अस्पतालों में निजी अस्पतालों एवं डॉक्टरों के सहयोग से आई.सी.यू. व ऑपरेशन थिएटर का किया जाएगा संचालन

रायपुर -स्वास्थ्य विभाग ने कलेक्टरों को स्थानीय आई.एम.ए. शाखा की बैठक लेकर व्यवस्था बनाने कहा

  कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए स्थापित जिला स्तरीय कोविड अस्पतालों में निजी अस्पतालों एवं डॉक्टरों के सहयोग से आई.सी.यू. व आपरेशन थिएटर का संचालन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी कलेक्टर-सह-पर्यवेक्षी अधिकारी, नर्सिंग होम एक्ट को पत्र लिखकर अपने-अपने जिले में आई.एम.ए. की शाखा की बैठक बुलाकर उन्हें निर्देशित करने कहा है।संचालनालय, स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा कलेक्टरों को लिखे पत्र में कहा गया है कि कोविड-19 के मरीजों की संख्या और इसकी गंभीरता (Complications) लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए जिला मुख्यालयों में स्थित मेडिकल कॉलेजों और विभिन्न जिलों में संचालित किए जा रहे कोविड अस्पतालों में आई.सी.यू. और ऑपरेशन थिएटर का संचालन तत्काल किया जाना जरूरी है।

कोविड अस्पतालों (Exclusive Covid Treatment Centers) में आई.सी.यू. एवं ऑपरेशन थिएटर से संबंधित अधोसंरचना, उपकरण और दवाईयां उपलब्ध हैं।स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें क्रियाशील करने महामारी नियंत्रण अधिनियम-1897 तथा छत्तीसगढ़ एपेडेमिक डिसिज कोविड-19 रेगुलेशन-2020 के प्रावधानों के अनुसार निजी क्षेत्रों में कार्यरत डॉक्टरों और अस्पतालों से सहयोग लेने के लिए जिलों की आई.एम.ए. शाखा की बैठक बुलाकर उन्हें निर्देशित करने कहा है। जिला स्तरीय कोविड अस्पतालों में आई.सी.यू. व ऑपरेशन थिएटर की सुविधा तत्काल शुरू होने से मरीजों को रायपुर मेडिकल कॉलेज या एम्स रायपुर रिफर करने की जरूरत नहीं होगी। 

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

5 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

6 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

6 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

6 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

6 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

6 hours ago