अवर्गीकृत

ट्राई करें गुजरात की फेमस डिश खांडवी

ढोकला हो या कढ़ी फाफड़ा गुजराती खाना देशभर में फेमस है. गुजरात की ऐसी ही एक फेमस डिश है खांडवी जो बहुत ही लोकप्रिय है. इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है. इसकी खासियत है कि इसे आप ब्रेकफास्ट और स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं. चलिए आज आपको इसे बनाने की बहुत ही सिंपल रेसिपी बताते हैं|

गुजराती खांडवी बनाने की सामग्री:

बेसन – 100 ग्राम

दही – 1 कप

हरी मिर्च कटी – 2

हल्दी – 1/4 टी स्पून

अदरक पेस्ट – 1/2 टी स्पून

कच्चा नारियल – 1 टेबलस्पून (कद्दूकस)

हरा धनिया कटा – 1 टेबलस्पून

कड़ी पत्ते – 4-5

तेल – 1 टेबलस्पून

नमक – स्वादानुसार

गुजराती खांडवी बनाने का तरीका:

इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप दही लेकर फेंट लें.

फिर बेसन को छानकर एक बर्तन में डाल लें.

इसके बाद आप बेसन में दही डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करें.

फिर आप बेसन के घोल में 2 कप पानी, अदरक का पेस्ट, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला दें.

इसके बाद आप एक कड़ाही को मीडियम आंच पर रखकर उसमें बेसन का तैयार घोल डालकर करछी से चलाते रहें और गाढ़ा होने पर गैस बंद कर दें.

इस घोल को करीब 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें और लगातार चलाते रहें.

फिर ट्रे को 10 मिनट के लिए अलग रख दें ताकि घोल ठंडा होकर जम जाएगा.

इसके बाद आप जमी हुई इस परत को 2 इंच चौड़ी और 6 इंच लंबी पट्टियों में काट लें.

फिर आप इन पट्टियों को गोल-गोल कर रोल तैयार कर लें.

अब आप एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें राई, कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च डालकर अच्छे से भूने.

फिर आप राई के इस तड़के को सारी खांडवी पर एक-एक कर चम्मच से डालते जाएं.

kgnews

Recent Posts

CG : जिला पंचायत CEO नंदनवार ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण …

CG : जिला पंचायत CEO नंदनवार ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण …

महासमुंद। कलेक्टर विनय लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की…

8 minutes ago
CG : खैरागढ़ में अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : खैरागढ़ में अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले के केसीजी अंतर्गत गंडई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के…

12 minutes ago
CG : सुकमा में लग्जरी कार में लगी आग …

CG : सुकमा में लग्जरी कार में लगी आग …

सुकमा। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती कार में अचानक तकनीकी…

17 minutes ago
CG : बिलासपुर में व्यापारी से 3 लाख की उठाईगिरी …

CG : बिलासपुर में व्यापारी से 3 लाख की उठाईगिरी …

बिलासपुर। व्यापार विहार में खरीदारी करने पहुंचे एक व्यापारी को झाड़-फूंक और पूजा के नाम…

25 minutes ago
CG : 12 दुकानों में खाद्य विभाग की दबिश, साफ-सफाई रखने दी गई चेतावनी …

CG : 12 दुकानों में खाद्य विभाग की दबिश, साफ-सफाई रखने दी गई चेतावनी …

कोरबा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त…

35 minutes ago
CG : तालाब से नन्हे मगरमच्छों का रेस्क्यू, दहशत में थे ग्रामीण …

CG : तालाब से नन्हे मगरमच्छों का रेस्क्यू, दहशत में थे ग्रामीण …

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित बिकमा तालाब में उस समय लोगों के बीच…

39 minutes ago