छत्तीसगढ़

CG : सुकमा में लग्जरी कार में लगी आग …

सुकमा। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती कार में अचानक तकनीकी खराबी के बाद आग लग गई। वाहन में सवार पूरा परिवार समय रहते बाहर निकल गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि वाहन का इलेक्ट्रॉनिक और मैकेनिकल सिस्टम अचानक फेल हो गया था, जिससे चालक को गाड़ी नियंत्रित करने में मुश्किल हुई। किसी तरह वाहन को सड़क किनारे रोकने के बाद बोनट से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। परिवार और आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए। घटना ने एक बार फिर वाहन सुरक्षा और नियमित तकनीकी जांच की जरूरत को उजागर कर दिया है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : बिना टिकट के 40 हजार यात्री धरे गए…

राजनांदगांव : बिना टिकट के 40 हजार यात्री धरे गए…

राजनांदगांव| दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने मई में कमाई और यात्री सुविधाओं…

4 minutes ago
राजनांदगांव : 48 लाख रुपए की स्वीकृति, चार साल में नहीं खरीद सके ब्लड कंपोनेंट मशीन…

राजनांदगांव : 48 लाख रुपए की स्वीकृति, चार साल में नहीं खरीद सके ब्लड कंपोनेंट मशीन…

राजनांदगांव , जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जीवन रक्षक ब्लड कंपोनेंट मशीन खरीदने 2022…

7 minutes ago
राजनांदगांव : नालंदा परिसर निर्माण समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करें…

राजनांदगांव : नालंदा परिसर निर्माण समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करें…

राजनांदगांव , नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव आर. संगीता ने शुक्रवार को राजनांदगांव…

10 minutes ago
CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

18 hours ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

18 hours ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

18 hours ago