राजनांदगांव। आज राजनांदगांव एन.एस.यू.आई. ने जिला अध्यक्ष  विप्लव शर्मा के आदेशानुसार एन.एस.यू.आई जिला उपाध्यक्ष राजा यादव के नेतृत्व में शिक्षा सचिव के  नाम राजनांदगांव  कलेक्टर मांग पत्र सौपा।
एन.एस.यू.आई. जिला उपाध्यक्ष राजा यादव ने बताया कि पूरे प्रदेश में कोरोनो महामारी के चलते हुए समस्त विश्वविद्यालय एवं छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने भी छात्र छात्राओं को इस वर्ष असाइनमेट के माध्यम् से जनरल प्रमोशन दिया गया है किन्तु छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा हाल ही में जारी किये गये डी.एल.एड.प्रथम वर्ष  की मुख्य वार्षिक परीक्षा 2020 की समय सारिणी जारी की गई है और द्वितीय वर्ष के छात्रों को असाइनमेंट के माध्यम से जनरल प्रमोशन दिया गया है एवं प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को द्वितीय वर्ष  में प्रवेश दिया जा चुका है और उसके बाद समय  सारिणी घोषित की गई है जो कि छात्र -छात्रों के लिए चिन्ताजनक बात है।
छात्रनेता कुशल रजक ने कहा कि हम छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल से मांग करते है कि डी.एल.एड. के प्रथम वर्ष के  छात्र छात्रों को असाइनमेंट के माध्यम से जनरल प्रमोशन दिया जाये और छात्रहित में फैसला लिया जाये अन्यथा एन.एस.यू.आई उग्र प्रदर्शन करेगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एन.एस.यू.आई जिला उपाध्यक्ष राजा यादव , कुशल रजक, राहित उकटेल, वैभव बोरकर, पंकज यादव, आदित्य  साहू, शुभम राव आदि उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *