राजनांदगांव। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चित्रलेखा वर्मा द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशा निर्देश में मारवाही उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी डा. केके धु्रव के पक्ष में लगातार सघन जनसंपर्क और प्रचार कर रही है। इस दौरान श्रीमती वर्मा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डोजरा, गिरवर, हर्राटोला सहित अनेक ग्रामों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर आम मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही है, जिसका की बेहतर प्रतिसाद भी मिल रहा है।आम मतदाताओं से रूबरू जनसंपर्क करते हुए श्रीमती वर्मा ने कहा कि मरवाही की जनता कांग्रेस सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन हितैषी योजनाओं और निर्णयों के साथ अपने आप को जोड़ना चाह रही है। जहां मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी का चेहरा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल है और कांग्रेस सरकार की किसान हितैषी, आदिवासी हितैषी, जनहितैषी योजनाओं को घर-घर जाकर श्रीमती वर्मा द्वारा बताया जा रहा है, जिससे कि कांग्रेस पार्टी की प्रचंड वोटों से जीत सुनिश्चित दिख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल के जनहितैषी योजनाओं से मरवाही की जनता जुड़ना चाहती है।
Home »


